ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

Dead body found: बैतूल के गौठाना में पेड़ पर फांसी पर लटका मिला बुजुर्ग का शव, सिर पर है चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

betul me mili lash

बैतूल (Betul Update)। शहर के गौठाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग का शव पेड़ पर फांसी पर लटका मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की शिनाख्त कर ली गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गौठाना में स्थित पाडी हॉस्पिटल के पास एक वृद्ध का पेड़ पर फांसी पर लटका शव मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष की लग रही है। उसका शव हॉस्पिटल के पास स्थित एक आम के पेड़ की निचली डाल पर लटका था। गमछे के सहारे वृद्ध का शव पेड़ की डाल पर लटका मिला है। सुबह लोगों ने फांसी पर लटके शव को देख कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर मृतक के पहचान के प्रयास शुरू किए हैं। मृतक की पहचान ग्राम देहगुड़ निवासी लखन पिता अमरू के रूप में की गई है। उसे गुरुवार को जिला अस्पताल में हर्निया के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था। शनिवार को उसका ऑपरेशन होना था। बताते हैं कि बुजुर्ग आज सुबह चाय पीकर आने का कहकर अस्पताल से बाहर निकला था।

मृतक के परिजन के आने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भिजवाया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के चेहरे पर कुछ चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं। इससे मामला संदिग्ध भी नजर आ रहा है। हालांकि पूरी स्थिति पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस द्वारा मामले की विवेेेेचना की जा रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button