बड़ी खबरें

Damjipura Incident Betul: दामजीपुरा में स्थिति अब शांत और नियंत्रण में, अफवाहों पर न दें ध्यान: एसपी वीरेंद्र जैन

Damjipura Incident Betul: घटना के बाद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से गांव में शांति बहाल

Damjipura Incident Betul: दामजीपुरा में स्थिति अब शांत और नियंत्रण में, अफवाहों पर न दें ध्यान: एसपी वीरेंद्र जैन
Damjipura Incident Betul: दामजीपुरा में स्थिति अब शांत और नियंत्रण में, अफवाहों पर न दें ध्यान: एसपी वीरेंद्र जैन

Damjipura Incident Betul: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने कहा है कि दामजीपुरा गांव में स्थिति अब शांत और पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस विभाग बैतूल के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि 1 फरवरी 2026 को फरियादी चंचल सिंह राजपूत, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम रातामाटी, खेड़ी सांवलीगढ़, थाना कोतवाली, बैतूल द्वारा थाना मोहदा में उपस्थित होकर सूचना दी गई कि ग्राम दामजीपुरा में एक व्यक्ति द्वारा गाय के साथ अमानवीय कृत्य किया गया है। उक्त घटना से संबंधित वीडियो बनाए जाने की भी जानकारी फरियादी द्वारा दी गई।

आरोपी पर दर्ज किया गया प्रकरण

फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर थाना मोहदा में आरोपी हबीब उर्फ हब्बू पिता यूसुफ खान, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम दामजीपुरा के विरुद्ध धारा 299 भारतीय न्याय संहिता एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

मौके पर पहुंचे प्रभारी कलेक्टर और एसपी

प्रकरण की गंभीरता एवं संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी मोहदा श्री विष्णु प्रसाद मौर्य द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन एवं प्रभारी कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा।

कंट्रोल रूम से पहुंचा पुलिस बल

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री जैन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमती कमला जोशी, एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य, थाना प्रभारी मोहदा तथा पुलिस कंट्रोल रूम बैतूल से पुलिस बल को त्वरित रूप से घटनास्थल पर भेजा गया, जहां स्थिति को तत्काल नियंत्रण में लिया गया।

यहां देखें और सुनें क्या बोले पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन…

कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति

घटना की सूचना के पश्चात ग्राम दामजीपुरा में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति निर्मित हुई, जिसके दौरान आरोपी के दुकान में आगजनी की घटना सामने आई। उक्त घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है तथा वर्तमान में स्थिति पूर्णत: शांत एवं नियंत्रण में है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है एवं उसे शीघ्र ही न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण की विवेचना नियमानुसार जारी है।

पुलिस अधीक्षक की जनता से अपील

पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन ने आम लोगों से अपील की है कि जिले में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस कानून के अनुसार निष्पक्ष एवं कठोर कार्यवाही के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button