Milk Price Cut: दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स के दामों में भारी कटौती, देखें अब किस रेट में मिलेंगे
Milk Price Cut: मदर डेयरी ने दूध और डेयरी उत्पादों की कीमतों में कटौती करने का फैसला किया है। यह कदम सरकार द्वारा हाल ही में किए गए GST सुधारों के बाद उठाया गया है। कंपनी का कहना है कि टैक्स दरों में कमी का सीधा फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा।
नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी और इनमें दूध, पनीर, मक्खन, घी और आइसक्रीम जैसे रोजमर्रा की जरूरत वाले कई उत्पाद शामिल हैं। मदर डेयरी का कहना है कि प्रोडक्ट्स की कीमतों में 2 रुपये से लेकर 30 रुपये तक की कमी की गई है। यह कटौती उत्पाद और उसकी पैकेजिंग के आधार पर अलग-अलग है।
दूध की कीमतों में इतनी राहत
कंपनी ने अपने पैकेज्ड दूध पर भी कीमतें घटाई हैं। 1 लीटर UHT टोंड मिल्क (टेट्रा पैक) अब 75 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि पहले इसकी कीमत 77 रुपये थी। इसी तरह 450 मिलीलीटर UHT डबल टोंड मिल्क का पाउच अब 32 रुपये में मिलेगा, जो पहले 33 रुपये का था।

पनीर के दाम कितने घटे
पनीर की कीमतों में भी कमी की गई है। 200 ग्राम का पैक अब 92 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 95 रुपये थी। 400 ग्राम का पैक 174 रुपये में उपलब्ध होगा, जो पहले 180 रुपये का था। वहीं मलाई पनीर का 200 ग्राम पैक अब 97 रुपये में मिलेगा, जो पहले 100 रुपये का था।
घी और मक्खन में सबसे ज्यादा फायदा
घी और मक्खन पर ग्राहकों को सबसे ज्यादा राहत मिली है। 100 ग्राम मक्खन अब 58 रुपये की बजाय 62 रुपये का मिलेगा। गाय का एक लीटर घी पहले 750 रुपये का था, जो अब 720 रुपये में मिलेगा।
इसी तरह 500 मिलीलीटर गाय का घी जार अब 365 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि पहले यह 380 रुपये का था। प्रीमियम गिर गाय का 500 मिलीलीटर घी अब 984 रुपये का होगा, जबकि पहले इसकी कीमत 999 रुपये थी।

आइसक्रीम लवर्स की बल्ले-बल्ले
कंपनी ने आइसक्रीम प्रेमियों को भी राहत दी है। 45 ग्राम आइसकैंडी, 50 मिलीलीटर वनीला कप और 30 मिलीलीटर चोकोबार अब 9 रुपये में उपलब्ध होंगे, जो पहले 10 रुपये में मिलते थे। 100 मिलीलीटर के चोको वनीला कोन की कीमत 30 रुपये से घटाकर 25 रुपये कर दी गई है। वहीं बटरस्कॉच कोन अब 30 रुपये में मिलेगा, जिसकी पहले कीमत 35 रुपये थी।
- यह भी पढ़ें : Jio Voice Only Plan: जियो का धमाकेदार ऑफर, 448 रुपये में 84 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री सेवाएं
पूरा लाभ उपभोक्ताओं को देंगे
मदर डेयरी ने कहा है कि GST दरों में कटौती का पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। कंपनी के प्रबंध निदेशक मनीष बंडलिश का कहना है कि सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है। उनका कहना है कि पनीर, चीज, घी, मक्खन, पैक्ड दूध, मिल्क-बेस्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम पर टैक्स दरों में कमी आने से आम लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।
त्योहारी सीजन में मिलेगी राहत
विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारी सीजन से पहले दामों में यह कमी ग्राहकों की जेब पर बोझ कम करेगी। साथ ही दूध और डेयरी उत्पादों की खपत में भी वृद्धि की संभावना है। रोजाना इस्तेमाल होने वाले इन उत्पादों की कीमतों में राहत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है।
- यह भी पढ़ें : Maruti Nexa Cars Offers: मारूति की कारें खरीदने पर लाखों की छूट, कंपनी ने पेश किए लाजवाब ऑफर
FAQ – मदर डेयरी दूध और डेयरी उत्पादों की कीमतों में कटौती
प्रश्न 1: मदर डेयरी ने किन उत्पादों के दाम घटाए हैं?
उत्तर: कंपनी ने दूध, पनीर, घी, मक्खन और आइसक्रीम जैसे रोजाना इस्तेमाल होने वाले कई उत्पादों के दाम कम किए हैं।
प्रश्न 2: नई कीमतें कब से लागू होंगी?
उत्तर: नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू की जाएंगी।
प्रश्न 3: दूध की कीमतों में कितनी कटौती की गई है?
उत्तर: 1 लीटर UHT टोंड मिल्क अब 75 रुपये में और 450ml UHT डबल टोंड मिल्क 32 रुपये में मिलेगा।
प्रश्न 4: पनीर की कीमतों में कितनी कमी आई है?
उत्तर: 200 ग्राम पनीर पैक 92 रुपये और 400 ग्राम पैक 174 रुपये में मिलेगा।
प्रश्न 5: घी और मक्खन पर उपभोक्ताओं को कितना फायदा हुआ है?
उत्तर: गाय का घी 750 रुपये से घटकर 720 रुपये और 100 ग्राम मक्खन 62 रुपये से घटकर 58 रुपये का हो गया है।
प्रश्न 6: आइसक्रीम के दाम कितने घटे हैं?
उत्तर: 45 ग्राम आइसकैंडी और 50ml वनीला कप अब 9 रुपये में, जबकि चोको वनीला कोन 25 रुपये और बटरस्कॉच कोन 30 रुपये में मिलेगा।
प्रश्न 7: कीमतों में यह कटौती क्यों की गई है?
उत्तर: हाल ही में सरकार ने कई डेयरी उत्पादों पर GST दरें घटाई थीं। मदर डेयरी ने उसी का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया।
प्रश्न 8: क्या इससे उपभोक्ताओं को फायदा होगा?
उत्तर: जी हां, रोजाना इस्तेमाल होने वाले दूध और डेयरी उत्पाद अब सस्ते हो गए हैं। त्योहारी सीजन में इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर दिखेगा।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



