Dairy Business Success Story: डेयरी से बदली किस्मत: सुनीता धांगड़ बनीं लखपति दीदी, हर महीने 40 हजार से ज्यादा कमाई
Dairy Business Success Story: Dairy changed her fortune: Sunita Dhangad became a millionaire, earning more than 40,000 rupees per month.

Dairy Business Success Story: मध्यप्रदेश के धार जिले की एक साधारण महिला ने अपनी मेहनत और हिम्मत के दम पर ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी को प्रेरित करती है। कभी आर्थिक परेशानियों से जूझने वाली सुनीता धांगड़ आज डेयरी व्यवसाय के जरिए न सिर्फ आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।
संघर्षों से भरा रहा जीवन
उमरबन विकासखंड के मलनगांव में रहने वाली सुनीता धांगड़ एक सामान्य ग्रामीण परिवार से आती हैं। उनका परिवार बड़ा है और कुल 9 सदस्य एक साथ रहते हैं। घर की आमदनी खेती और थोड़े बहुत पशुपालन पर निर्भर थी, जिससे रोजमर्रा के खर्च पूरे करना भी मुश्किल हो जाता था। ऐसे हालात में परिवार का गुजारा करना उनके लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था।
स्व-सहायता समूह से मिली नई राह
सुनीता के जीवन में बदलाव तब आया जब वह बाबा रामदेव स्व-सहायता समूह से जुड़ीं। समूह के माध्यम से उन्हें 50 हजार रुपये का ऋण मिला। इस रकम से उन्होंने एक भैंस खरीदी और दूध बेचने का काम शुरू किया। यह छोटा कदम उनके लिए आगे बढ़ने की शुरुआत साबित हुआ और धीरे-धीरे उनकी आमदनी बढ़ने लगी।
- यह भी पढ़ें : Compassionate Job: गोद लिए बेटे को अनुकंपा नौकरी मिलेगी या नहीं? मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
सरकारी योजनाओं का मिला सहयोग
समूह के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत सुनीता को दो लाख रुपये का ऋण मिला। इस राशि से उन्होंने तीन अच्छी नस्ल की भैंसें खरीदीं। पशुओं की संख्या बढ़ने से दूध उत्पादन भी बढ़ा और उनका व्यवसाय तेजी से आगे बढ़ने लगा। अब वह स्थानीय बाजार के साथ-साथ डेयरी कंपनियों को भी दूध सप्लाई कर रही हैं।
दुग्ध उत्पादों से बढ़ी आय
सुनीता ने केवल दूध बेचने तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने घी, मक्खन और पनीर जैसे उत्पाद बनाना भी शुरू किया, जिससे उनकी आय में और इजाफा हुआ। इसके अलावा, सरकार की मदद से उन्होंने पशुओं के लिए शेड भी बनवाया, जिससे देखभाल और उत्पादन दोनों में सुधार आया।
- यह भी पढ़ें : ASI Misconduct Case: पुलिस हिरासत में महिला से ASI ने की शर्मसार करने वाली डिमांड, SP ने किया सस्पेंड
आज बनीं सभी के लिए प्रेरणा
आज सुनीता धांगड़ हर महीने 40 से 45 हजार रुपये तक कमा रही हैं। उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है और गांव की दूसरी महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि अगर सही दिशा और मेहनत हो, तो कोई भी महिला आत्मनिर्भर बन सकती है और अपने सपनों को साकार कर सकती है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



