यूटिलिटी अपडेट

DA Hike: अच्छी खबर, कर्मचारियों के DA में 9 फीसदी की बढ़ोतरी, आदेश हुए जारी, 3 महीने का एरियर भी मिलेगा

DA Hike,DA, DR Hike News, DA Hike, Employees DA Hike, 6th cpc DA Hike, DA Hike Calculation, Dearness Allowance, da latest news today,

DA Hike: अच्छी खबर, कर्मचारियों के DA में 9 फीसदी की बढ़ोतरी, आदेश हुए जारी, 3 महीने का एरियर भी मिलेगा
Source: Credit – Social Media

Employees DA Hike, 6th cpc DA Hike, DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। 7वें वेतनमान कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 9 फ़ीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। वित्त मंत्रालय ने इसके आदेश भी जारी कर दिए है। इसके साथ ही कर्मचारियों को 3 महीने का रुका हुआ एरियर का भुगतान भी कर दिया जाएगा। अभी कुछ समय पहले ही सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की थी। इसी बीच एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा की गई है।

किन कर्मचरियों को मिलेगा लाभ (DA Hike)

वित्त मंत्रालय के आदेश के अनुसार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 9 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की गई है। केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फ़ीसदी का इजाफा किया था। यह इजाफा सातवें वेतन आयोग के कर्मचारियों के लिए किया गया था। इस बार छठवें वेतनमान (6th Pay Commission) के कर्मचारियों के लिए संशोधित वेतनमान और ग्रेड वेतन में वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 9 फ़ीसदी की वृद्धि की गई है।

बता दें कि वित्त मंत्रालय के द्वारा जारी आदेश के तहत CPSI के CDA पैटर्न कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हो गई है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से प्रभावी होगी। वहीं डीए में 9 फीसदी के इजाफे की घोषणा की गई है। इसलिए आदेश भी जारी किया गया है।

डीए में 9 फीसदी का इजाफा

आपको बता दें कि जारी आदेश के तहत कर्मचारियों को दिए जाने वाला डीए की दर 1 जनवरी 2023 से 212 फीसदी से बढ़ाकर 221 फीसदी कर दी गई है। वहीं 6वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों के लिए डीए 9 फीसदी दर से बढ़ाया गया है। सैलरी के भुगतान को लेकर कुछ निर्देश भी दिए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि कर्मचारियों को दिया गया डीए 1 जनवरी 2023 से प्रभावी माना जाएगा। इस हिसाब से ये 212 फीसदी की दर से बढ़ाया गया है।

यह वृद्धि 1 जनवरी 2023 से प्रभावी

वही यह वृद्धि 1 जनवरी 2023 से प्रभावी होगी।महंगाई भत्ते में 9 फीसद की वृद्धि के साथ ही उनके महंगाई भत्ता 212% से बढ़कर 221% हो गए हैं। मूल वेतन पर इसका भुगतान किया जाएगा। जारी आदेश में कहा गया है कि मंत्रालय के दिनांक 29 अगस्त 2008 के कार्यालय ग्राफ ज्ञापन के पैराग्राफ 3, 4, 5 में निहित प्रावधान इन आदेश के तहत महंगाई भत्ते को भी विनियमित करते समय लागू किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button