बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
Cyber crime: छात्रों की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर पोस्ट की जा रही छात्राओं की फोटो, किए जा रहे गंदे कमेंट, पुलिस से की शिकायत

बैतूल। जिले के एक निजी स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 9वीं, 10वीं के कुछ छात्रों की इंस्टाग्राम आईडी (Instagram ID) हैक कर उनके साथ पढ़ रही छात्राओं की फोटो शेयर कर उनके नंबर भी डाले जाने का मामला सामने आया है। इन पोस्ट पर गंदे-गंदे कमेंट्स भी किए जा रहे हैं। छात्रों के परिजनों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक (SP Office) कार्यालय पहुंच कर शिकायज दर्ज कराई है।
इस मामले में पुलिस साइबर सेल की मदद से जांच कर रही है। जल्द आईडी हैक करने वाले दोषियों का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस द्वारा छात्रों के परिजनों की शिकायत पर कंपनी को पत्र भेजा जा रहा है और डाटा हटाने के साथ ही आईपी एड्रेस मांगा गया है। ताकि दोषियों का पता लगाया जा सके।



