बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बैतूल में पकड़ाया करोड़ों का मेथाडोन, आसाम से ले जाया जा रहा था मंदसौर, दो तस्कर गिरफ्तार

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    पूरा जिला जब धुरेंडी की मस्ती में डूबा था, उसी समय जिले से होकर करोड़ों के मादक पदार्थ मेथाडोन की तस्करी का प्रयास हो रहा था। हालांकि बैतूल पुलिस और एटीएस (ATS) की टीम ने बैतूल-नागपुर नेशनल हाइवे (NH) पर स्थित मिलानपुर टोल नाके पर करोड़ों रुपये का यह मेथाडोन जब्त करने में सफलता हासिल कर ली है। टीम ने मंदसौर ले जाया जा रहा करीब 5 किलोग्राम मेथाडोन पकड़ा है। जिसकी कीमत करीब साढ़े 5 करोड़ रुपये है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्यवाही शुक्रवार शाम 5 बजे की गई।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार एटीएस इंदौर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक असम से मंदसौर अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना पर एटीएस टीम ने मुलताई से ट्रक का पीछा किया। कोतवाली टीआई अपाला सिंह, बैतूल बाजार टीआई एबी मर्सकोले और इंस्पेक्टर आदित्य सेन टीम के साथ टोल नाके पर घेराबंदी कर तैनात थे।

    यह ट्रक जैसे ही टोल नाके पर पहुंचा तो पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर और उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक के केबिन में एक बाल्टी में भरा करीब 5 किलो मेथाडोन मिला। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी यह मेथाडोन असम से ट्रक क्रमांक DL-1/GB-7203 लेकर मंदसौर जा रहे थे। ट्रक खाली था और केबिन में मेथाडोन रखी थी। जिसकी कीमत साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है।
     
    पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने लाई और पूछताछ कर रही है। सूत्रों की माने तो आरोपी ट्रक खाली ही लेकर चलते थे। जिनका काम सिर्फ अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करना रहता है जिसकी उन्हें मोटी रकम मिलती है। ट्रक में और भी ज्यादा मादक पदार्थ रहा होगा जो कि रास्ते में आरोपियों द्वारा डिलीवर किया जा चुका होगा। सम्भवतः इसी दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी थी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button