बैतूल अपडेट

Crime News Betul : कोचिंग जाने वाली नाबालिग छात्रा को घर बुलाकर करता था दुष्कर्म, गर्भवती होने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Crime News Betul: A minor girl going to coaching used to call her home and rape her, a case was registered against the accused when she became pregnant

Crime News Betul मुलताई: कोचिंग जाने वाली नाबालिग छात्रा को ताप्ती वार्ड निवासी युवक द्वारा घर में बुलाकर दुष्कर्म (Crime News Betul) करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के चलते छात्रा गर्भवती हो गई थी। छात्रा के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

छात्रा के पिता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया उसकी 17 वर्षीय पुत्री कोचिंग जाती थी। (Crime News Betul) पुत्री का कोचिंग का समय शाम 7 बजे से रात 8 बजे तक का था। उसी दौरान उसकी पुत्री को ताप्ती वार्ड निवासी जतिन यादव अपने घर में बुलाता था। और उसके साथ बहला फुसलाकर जबरन दुष्कर्म करता था। दुष्कर्म के चलते नाबालिग छात्रा को गर्भ ठहर गया।

छात्रा की तबीयत बिगड़ने से गर्भ (Crime News Betul) का पता चला तो परिजन वरुड और नागपुर के अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए। जहां बीते 3 मार्च को छात्रा का गर्भपात हो गया। वर्तमान में छात्र नागपुर के अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने छात्रा के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी जतिन पिता राजू यादव के खिलाफ धारा 376(2)N,376 (1) भादवि और पाक्सो एक्ट की धारा तहत (Crime News Betul) केस दर्ज किया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button