वायरल अपडेट

Creature Viral video: सूंड भी है और लंबी पूंछ भी, लेकिन हाथी नहीं है यह विचित्र जीव, वीडियो हो रहा वायरल

Creature Viral video: सूंड भी है और लंबी पूंछ भी, लेकिन हाथी नहीं है यह विचित्र जीव, वीडियो हो रहा वायरल

Creature Viral video: जंगल की दुनिया बड़ी विचित्र और निराली होती है। इसके हम जितने भीतर जाएंगे उतना ही अलबेला संसार हमें यहां देखने को मिलेगा। बहुत से सामान्य वन्य जीवों के बारे में तो हम जानते हैं, लेकिन यह भी एक हकीकत है कि अभी भी बहुत से जीवों के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। ऐसे जीवों का वीडियो यदि सामने आ जाए तो न बड़ा आश्चर्य होता है बल्कि उसके बारे में जानने की उत्सुकता भी बढ़ जाती है।

एक ऐसे ही वन्य जीव का वीडियो (Creature Viral video) इन दिनों वायरल हो रहा है। इस जीव का शरीर विचित्र सा है। इसका पूरा शरीर तो अन्य जीवों जैसा है जिसके चार पांव है, एक लंबी पूंछ है, लेकिन मुंह किसी पक्षी की तरह है। पक्षी की तरह इसलिए क्योंकि वह चोंच जैसा दिख रहा है, लेकिन आकार बड़ा होने से ऐसा लग रहा है कि हाथी की सूंड हो। वीडियो में यह जीव जंगल में इत्मीनान से घूमता नजर आ रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @wildanimalia अकाउंट से शेयर किया गया है। इस जीव की विचित्र आकृति के चलते यह वीडियो काफी देखा और पसंद किया जा रहा है।

इस वन्य जीव के बारे में इतनी जानकारी पाकर निश्चित रूप से आप भी वह वीडियो अब जल्द से जल्द देखकर उसके बारे में जानना चाह रहे होंगे। तो आइए अब हम आपको उस वन्य प्राणी के बारे में जानकारी देते हैं। इस जीव का नाम जायंट एंट ईटर है। बताते हैं कि अपने नाम के अनुरूप यह जीव चींटियों को खाकर अपना पेट भरता है। उसका सूंडनुमा लंबा नुकीला मुंह और करीब 2 फीट लंबी और चिपचिपी जीभ चींटियों को उनकी बांबी से निकालकर खाने में बड़ी मदद करती है।

यही नहीं इस प्राणी के पांव भी बड़े कमाल के रहते हैं। उसके पांव भारी भरकम होते हैं और उनका वजन 40 किलोग्राम तक होता है।

उसके नाखून किसी चाकू की तरह होते हैं। अपने वजन और पंजे के सहारे ही वे जगुआर और पूमा जैसी जंगली बिल्लियों से भी भीड़ जाते हैं। कई बार जंगल सफारी के दौरान यह जीव नजर आ जाते हैं। इससे अपने विचित्र शरीर के चलते यह भी खासे आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। इस जीव के बारे में जानने के बाद आप भी देखें उसका वायरल हो रहा वीडियो…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button