ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेटस्वास्थ्य अपडेट

Covid-19 : एक और कोरोना मरीज मिला, चिचोली निवासी युवती की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, एक्टिव केस बढ़कर हुए चार

फाइल फोटो

बैतूल। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को एक और नया मरीज मिला है। इसे मिलाकर अब जिले में एक्टिव केस 4 हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज चिचोली के वार्ड 10 की एक 26 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बताया जाता है कि चिचोली ब्लॉक में पहले से ही 3 एक्टिव केस थे। अब एक और मरीज मिलने से अब जिले में एक्टिव केस बढ़कर 4 हो गए हैं। वहीं अभी तक जिले में कुल संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा 16456 पर पहुंच गया है।

कोरोना की चौथी लहर का खौफ : छत्तीसगढ़ में फिर से मास्क पहनना जरूरी, शारीरिक दूरी का करना होगा पालन, गाइड लाइन जारी

वैसे राहत की बात यह है कि इनमें से कोई भी मरीज गंभीर नहीं है। सभी होम आइसोलेशन में हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के कारण जिले में 297 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। कोरोना के बढ़ते मरीजों से लोग चिंतित होने लगे हैं।

Alert : फिर लौटा कोरोना, चिचोली क्षेत्र में युवक और युवती की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button