बैतूल अपडेट

Collector’s inspection : केवि भवन के निर्माण में देरी पर कलेक्टर ने लगाई फटकार, दी यह डेडलाइन

Collector's inspection : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने केन्द्रीय विद्यालय मुलताई के निर्माणाधीन भवन की निर्माण एजेंसी एवं संबंधितों को फटकार लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने 20 जुलाई तक भवन हैंडओवर करने के निर्देश दिए।

Collector's inspection : केवि भवन के निर्माण में देरी पर कलेक्टर ने लगाई फटकार, दी यह डेडलाइनCollector’s inspection : मुलताई। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने केन्द्रीय विद्यालय मुलताई के निर्माणाधीन भवन की निर्माण एजेंसी एवं संबंधितों को फटकार लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने 20 जुलाई तक भवन हैंडओवर करने के निर्देश दिए। एसडीएम अनिता पटले ने बताया कि कि उक्त भवन का आधिपत्य 6 माह पूर्व किया जाना था।

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी गुरुवार को मुलताई में निर्माणाधीन केन्द्रीय विद्यालय क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने एमपीईबी के अधिकारियों को भवन में तुरंत स्थाई कनेक्शन के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को मुख्य मार्ग से स्कूल के मेन रोड तक सडक़ बनाने के लिए कहा।

Collector's inspection : केवि भवन के निर्माण में देरी पर कलेक्टर ने लगाई फटकार, दी यह डेडलाइन

प्राचार्य स्वयं करें निगरानी (Collector’s inspection)

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य से कहा कि वे नियमित रूप से निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का अवलोकन करे। अपनी देखरेख में कार्यों को पूरा कराएं। यह सुनिश्चित करें कि 20 जुलाई तक भवन का आधिपत्य प्राप्त हो जाए। उन्होंने कहा कि इस नवीन सत्र में स्कूल नए भवन में प्रारंभ होना था। तुरंत आधिपत्य प्राप्त करें। बरसात के प्रारंभ काल में ही नए भवन में स्कूल प्रारंभ करे।

भूमि का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने प्रभात पट्टन स्थित प्रस्तावित सीएम राईज स्कूल के भवन हेतु चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। पट्टन स्थित उत्कृष्ट विद्यालय को सीएम राईज स्कूल घोषित किया गया है। स्कूल के भवन निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की गई थी। शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि शीघ्र ही भवन निर्माण संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाएगी।

स्कूल का किया निरीक्षण (Collector’s inspection)

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने गोपाल तलाई में शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। स्कूल में पेयजल व्यवस्था एवं कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button