बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमंडी भावमध्यप्रदेश अपडेट

MP से नाइट कर्फ्यू भी खत्म, CM शिवराज सिंह चौहान ने किया एलान

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    मध्यप्रदेश से सरकार ने कोरोना की रोकथाम के नाम पर लागू आखरी प्रतिबंध भी हटा लिया है। CM शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि आज रात से मध्यप्रदेश में नाइट कर्फ्यू भी लागू नहीं रहेगा। हाल ही में प्रदेश से अन्य सभी प्रतिबंध तो हटा लिए गए थे, लेकिन नाईट कर्फ्यू लागू था। आज से वह भी हटा लिया गया है।

    कुछ देर पहले मुख्यमंत्री कार्यालय से किए किये ट्वीट में कहा गया है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। पॉज़िटिविटी रेट 1 प्रतिशत से भी कम हो चुकी है। उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आज मध्यरात्रि से Night Curfew के प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button