CM Shivraj News: अब वन्य प्राणियों के हमले में मौत पर मिलेगी 8 लाख रुपये की राहत राशि, सीएम शिवराज ने किया ऐलान

CM Shivraj News: मध्यप्रदेश में वन्य प्राणियों के हमले में मौत के आए दिन मामले सामने आते हैं। इन हमलों में मौत होने पर राहत राशि दिए जाने का भी प्रावधान है। अभी तक इन मामलों में प्रति व्यक्ति 4 लाख रुपये की राहत राशि दी जाती थी। लेकिन, अब राज्य सरकार ने इसे बढ़ाकर दोगुनी कर दिया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वन्य-प्राणियों के हमले में मृत्यु होने पर प्रति व्यक्ति राहत राशि 4 लाख से बढ़ा कर 8 लाख रुपए की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वन्य-प्राणियों के संरक्षण के लिए जनता ने बलिदान दिया है। वनों और वन्य-प्राणियों को सुरक्षित रखने के लिए स्थानीय निवासियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए मैं उनका आभारी हूँ।
शहडोल संभाग और विंध्य क्षेत्र में टाइगर रिजर्व भी हैं, वन्य-प्राणियों का संरक्षण प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक है। कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में कभी-कभी वन्य-प्राणियों के हमले के कारण कुछ भाई-बहन अपना जीवन बलिदान कर देते हैं। हमारा यह प्रयत्न रहेगा कि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएँ न हों।
- Also Read: सुबह-शाम का हल्का-फुल्का बेहद टेस्टी नाश्ता जो झटपट बन कर तैयार हो जाए Quick Breakfast Recipe
पर्याप्त खाद आपूर्ति से लाभान्वित हो रहे हैं किसान : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में किसी भी जिले में खाद की कोई समस्या नहीं है। प्रत्येक जिले में पर्याप्त आपूर्ति की गई है। किसानों को कहीं लाइन नहीं लगानी पड़ रही है। किसानों द्वारा सुचारू रूप से खाद वितरण के लिए सरकार के प्रति धन्यवाद भी व्यक्त किया जा रहा है।
- Also Read: आपको देखकर मैं भावुक हो गया : Urfi को सड़क पर देख चिल्लाने लगे लोग, एक्ट्रेस बोली – पकड़ कर मारूंगी
मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय में बैठक कर प्रदेश में खाद वितरण संबंधी जानकारी अधिकारियों से प्राप्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में उर्वरक व्यवस्था की समीक्षा भी की। अपर मुख्य सचिव कृषि अशोक वर्णवाल ने बताया कि प्रदेश में पर्याप्त खाद और उर्वरक उपलब्ध है। आज की स्थिति में यूरिया 2.54 लाख मीट्रिक टन ट्रांजिट सहित, डीएपी 1.55 लाख मीट्रिक टन ट्रांजिट सहित और एनपीके 0.56 लाख मीट्रिक टन उपलब्ध है। यदि प्रतिशत के मान से देखें तो नवम्बर माह के कोटा में से डीएपी 77 प्रतिशत और यूरिया 57 प्रतिशत उपलब्ध है।
- Also Read: जल्दी का काम शैतान का काम है! Dhamaal मूवी के ये फनी सीन देख कर हंस-हंसकर लोट पोट हो जाएंगे आप…
केन्द्र सरकार से उर्वरकों का निरंतर आवंटन हुआ है। रेक निरंतर आ रही हैं। किसी भी स्थान पर समस्या नहीं है। विपणन संघ के 240 डबल लॉक केंद्रों से नगद वितरण हो रहा है। भीड़ वाले डबल लॉक केंद्रों पर 150 अतिरिक्त केंद्र मंजूर हुए हैं। निजी उर्वरक विक्रता भी डबल लॉक केंद्रों पर काउंटर स्थापित कर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में ऐसे 406 काउंटर हो गए हैं। वितरण केंद्रों पर किसानों के लिए टेंट और पेयजल संबंधी जरूरी व्यवस्थाएँ की गई हैं। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिए यह निर्देश
- किसानों को खाद प्राप्त करने के लिए लाइन न लगानी पड़े, यह सुनिश्चित करें।
- उपलब्धता है तो वितरण में कमियाँ नहीं होना चाहिए।
- संबंधित एजेंसियाँ सजग और सक्रिय रहें। अधिकारी निरंतर भ्रमण कर व्यवस्थाएँ देखें।
- किसानों को आवश्यक सहूलियतें मिलती रहें।
- गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर्स सख्त कदम उठाएँ।



