बैतूल अपडेट

CM Helpline Action Betul: सीएम हेल्पलाइन लापरवाही पर CDPO को किया जाएगा सस्पेंड, BEO और CEO का कटेगा वेतन, कलेक्टर सख्त

CM Helpline Action Betul: कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने लंबित शिकायतों पर जताई नाराजगी, 50 दिन से अधिक पुराने मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश

CM Helpline Action Betul: सीएम हेल्पलाइन लापरवाही पर CDPO को किया जाएगा सस्पेंड, BEO और CEO का कटेगा वेतन, कलेक्टर सख्त
CM Helpline Action Betul: सीएम हेल्पलाइन लापरवाही पर CDPO को किया जाएगा सस्पेंड, BEO और CEO का कटेगा वेतन, कलेक्टर सख्त

CM Helpline Action Betul: बैतूल। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सहकारिता, कृषि, वन, जल संसाधन, श्रम, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, राजस्व, लोक निर्माण विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न विभागों की लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की।

शिकायतों को रखा अनावश्यक लंबित

इस दौरान कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के छात्रवृत्ति की शिकायतों को अनावश्यक लंबित रखने और लापरवाही पर प्रभारी सीडीपीओ सारणी के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही करने तथा लापरवाही पर प्रभारी सीडीपीओ मुलताई का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीपीएफ सम्बंधी प्रकरणों को लंबित रखने पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी बैतूल का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

कोताही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

बैठक में अनुपस्थित रहने और शिकायतों के निराकरण में कम प्रगति पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चिचोली प्रतिभा जैन का वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों के निराकरण में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लंबित शिकायतों के निराकरण पर दें ध्यान

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतों की बारीकी से समीक्षा करते हुए उनका संतुष्टि पूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button