बड़ी खबरेंटेक/ऑटोदेश/विदेशब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटयूटिलिटी अपडेट

CCPA fined : ऑनलाइन बेचे जा रहे थे अनिवार्य मानकों को पूरा नहीं करने वाले प्रेशर कूकर, सीसीपीए ने ठोंका एक लाख का जुर्माना

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (Central Consumer Protection Authority) दिल्ली की मुख्य आयुक्त श्रीमती निधि खरे की अध्यक्षता में प्राधिकरण ने क्लाउडटेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Cloudtail India Private Limited) के विरुद्ध घरेलू प्रेशर कूकर (गुणवत्ता नियंत्रण) आदेश, 2020 के अनुरूप निर्धारित अनिवार्य मानकों के उल्लंघन (Violation of prescribed mandatory standards) में घरेलू प्रेशर कूकरों (home pressure cookers) को बेचने के द्वारा उपभोक्ता अधिकारों और अनुचित व्यापार व्यवहार के अतिक्रमण के मामले में आदेश पारित किया है।

सीसीपीए (CCPA) ने अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म (e-commerce platform) पर अनिवार्य मानकों के उल्लंघन में घरेलू प्रेशर कूकर की बिक्री के मामले में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के विरुद्ध स्वत: कार्रवाई आरंभ की। सीसीपीए ने अमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल, शॉपक्लूज और स्नैपडील (Amazon, Flipkart, Paytm Mall, Shopclues and Snapdeal) सहित प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ-साथ इन प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत विक्रेताओं को नोटिस जारी किया था।

क्लाउडटेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ‘अमेज़ॉन बेसिक्स स्टेनलेस स्टील आउटर लिड प्रेशर कूकर, 4 एल (सीटी द्वारा प्रेशर अलर्ट नहीं देता)’ प्रेशर कूकर का विक्रेता है। इस प्रेशर कूकर को यूआरएल https://www.amazon.in/AmazonBasics-Stainless-Steel-Pressure-Cooker/dp/B071G5KNXK पर अमेज़ॉन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपभोक्ताओं को बिक्री के लिए प्रस्तुत किया जा रहा था।

क्लाउडटेल ने सीसीपीए को अपने उत्तर में कहा कि क्यूसीओ (QCO) के लागू होने के बाद, उसने प्रेशर कूकर के आयात को निलंबित कर दिया था। सीसीपीए ने यह पाया कि यद्यपि आयात निलंबित कर दिया गया था, लेकिन कंपनी ने उपभोक्ताओं को ऐसे प्रेशर कूकर की बिक्री बंद नहीं की थी। वास्तव में, यह प्रस्तुतीकरण स्पष्ट रूप से इंगित करता है कि क्यूसीओ से अवगत होने के बावजूद, कंपनी अभी भी व्यापक रूप से उपभोक्ताओं को ऐसे प्रेशर कूकर बेच रही थी। क्यूसीओ की अधिसूचना के बाद, क्लाउडटेल द्वारा अमेज़ॉन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से 1,033 प्रेशर कूकरों की बिक्री की गई जो अनिवार्य मानकों के अनुरूप नहीं थे।

आदेश में, सीसीपीए ने क्लाउडटेल को उसके द्वारा बेचे गए 1,033 प्रेशर कूकरों को वापस लेने और उपभोक्ताओं को वापस लिए गए प्रेशर कूकरों की कीमतों की प्रतिपूर्ति करने तथा 45 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। कंपनी को क्यूसीओ के उल्लंघन और उपभोक्ताओं के अधिकारों का अतिक्रमण करने वाले प्रेशर कूकर की बिक्री के लिए 1,00,000 रुपये का आर्थिक दण्ड देने का भी निर्देश दिया गया।

क्यूसीओ द्वारा अधिदेशित मानकों का उल्लंघन न केवल सार्वजनिक सुरक्षा को संकट में डालता है, बल्कि उपभोक्ताओं को उनके जीवन की हानि सहित गंभीर चोट भी पहुंचा सकता है। यह विशेष रूप से घरेलू प्रेशर कूकर के मामले में चिंता का एक महत्वपूर्ण कारण है, जो कि एक घरेलू सामान है और जो परिवार के सदस्यों के बिल्कुल निकट उनके घरों में उपस्थित रहता है।

उपभोक्ताओं को सतर्क करने नोटिस जारी

सीसीपीए ने अधिनियम की धारा 18(2)(जे) के तहत सुरक्षा नोटिस भी जारी किए हैं ताकि उपभोक्ताओं को ऐसे सामान खरीदने के प्रति सतर्क और सावधान किया जा सके जिनके पास वैध आईएसआई चिन्ह नहीं होते और जो अनिवार्य बीआईएस मानकों का उल्लंघन करते हैं। जहां पहला सुरक्षा नोटिस हेलमेट, प्रेशर कूकर और कुकिंग गैस सिलेंडर के संबंध में जारी किया गया था, वहीं दूसरा सुरक्षा नोटिस इलेक्ट्रिक इमर्शन वॉटर हीटर, सिलाई मशीन, माइक्रोवेव ओवन, एलपीजी के साथ घरेलू गैस स्टोव आदि घरेलू सामानों के संबंध में जारी किया गया था।

दवाइयों की बिक्री पर भी एडवायजरी

सीसीपीए देश में उपभोक्ता संरक्षण परिदृश्य की लगातार निगरानी कर रहा है। हाल ही में, सीसीपीए ने सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को ड्रग्स और कॉस्मेटिक्स नियमों की अनुसूची ई (1) में सूचीबद्ध सामग्री वाली आयुर्वेदिक, सिद्ध और यूनानी दवाओं की बिक्री के संबंध में एक परामर्शी जारी की और रेखांकित किया कि इस तरह की दवाओं की बिक्री या बिक्री की सुविधा तभी प्रदान की जाएगी जब उपयोगकर्ता द्वारा प्लेटफॉर्म पर किसी पंजीकृत चिकित्सक के वैध नुस्खे को अपलोड किया जाएगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button