Car to run 600 km in single charge: एक बार चार्ज करने पर 600KM चलती है ये कार, जबरदस्त लुक्स पर हार जाएंगे दिल, देखें फोटो और अन्य डिटेल

Car to run 600 km in single charge: आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का है। सभी कार कंपनियां नई तकनीकों पर काम कर रही है, जिससे वह बेहतर इलेक्ट्रिक कार बना सके और मार्केट में उनकी कार धमाल मचा सकें। सभी प्रमुख कंपनियां अपनी कुछ कार पेश कर चुकी है। लेकिन लोगों के मन में एक शंका है कि ये कार एक बार चार्ज करने पर कितने किमी चलेगी। आमतौर पर ईंधन वाली कार का माइलेज काफी कम होता है, वहीं इलेक्ट्रिक कार का माइलेज इससे कई गुना अधिक होता है। यह बात स्कोडा कंपनी द्वारा बनाई गई जबरदस्त लुक्स वाली कार स्कोडा Skoda Vision 7S ने साबित करके दिखाई है। कंपनी के मुताबिक इस कार को एक बार चार्ज करने पर यह 600 किमी से ज्यादा का सफर तय कर सकती है। नीचे देखें कार का लुक्स और अन्य डिटेल…

Skoda Vision 7S में 89kWh बैटरी पैक दिया है, यह एकबार फुल चार्ज करने पर 600 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। इस गाड़ी में फॉक्स स्किड प्लेट्स, सात वर्टिकल स्लिट्स और ब्लैक-आउट व्हील आर्च दिया गया है। इसके रियर सेक्शन में टी-डिजाइन किए गए टेललैंप है।

इस एसयूवी को फॉक्सवैगन ग्रुप के मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक ड्राइव मैट्रिक्स (एमईबी) प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। अभी इस इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल फॉक्सवैगन, ऑडी द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।

स्कोडा 2030 तक यूरोप में 70 प्रतिशत से ज्यादा इलेक्ट्रिक मॉडल लाना चाहती है। इसके अलावा कंपनी सुपर्ब और कोडिएक के नए-जनरेशन मॉडल को अगले साल की दूसरी छमाही में पेश करेगी, इसके बाद 2024 में नई ऑक्टेविया को लाया जाएगा।



