देश/विदेश

Camel Tears Price : करोड़ों में बिकते हैं ऊंट के आंसू, इसके पीछे है खास वजह, जानकर हो जाएंगे हैरान

Camel Tears Price: Camel's tears are sold in crores, there is a special reason behind this, you will be surprised to know

Camel Tears Price : करोड़ों में बिकते हैं ऊंट के आंसू, इसके पीछे है खास वजह, जानकर हो जाएंगे हैरान
Camel Tears Price : आपने मगरमच्छ के आंसू के बारे में सुना होगा। अक्सर एक कहावत में हम मगरमच्छ के आंसू के बारे में सुनते है। लेकिन कभी नहीं सुना कि ऊंट के आंसू भी चमत्कार कर सकते हैं। सब जानते हैं कि ऊंटनी का दूध बहुत फायदेमंद होता है और इसकी कीमत भी 2500 प्रति लीटर तक होती है। लेकिन क्या आपको पता है ऊंट के आंसुओं की कीमत कितनी है। हाल ही में हुई रिसर्च के बाद ऊंट के आंसुओं की कीमत करोड़ों में हो गई है।

ऊंटनी का दूध फायदेमंद होता है और ऊंटनी के आंसू भी बहुत फायदेमंद होते हैं। ऊंटनी के दूध की कीमत २,५०० रुपये प्रति लीटर है, लेकिन यहाँ कुछ फार्मा कंपनियां एक बूंद आंसू के लिए करोड़ों रुपये देने को तैयार हैं। हलही में एक रिसर्च में पता चला है की, ऊंट के आंसू में सांप के जहर को ठीक करने की ताकत होती है। दुबई की एक केंद्रीय पशु चिकित्सा अनुसंधान प्रयोगशाला ने यह दावा किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऊंट के आंसूओं में सांप के जहर की काट है। जी हां विदेशों में इस पर एक रिर्सच हो रही है। रिसर्च में दावा किया गया है कि ऊंट के आंसूओं में जहरीले से जहरीले सांपों की काट है। दुबई के सेंट्रल वेटेनरी रिसर्च लैबोरेटरी ने दावा किया है कि ऊंट के आंसू से सांप के जहर की काट तैयार की जा रही है।

चमत्कारी है ऊंट के आंसू (Camel Tears Price)

दूध के बाद बात करते हैं ऊंट के आंसूओं की। ऊंट के आंसूओं में चमत्कारी गुण पाएओ जाते हैं। इसमें मौजूद ऐंटी-वेनम क्वालिटी इसे बहुत महंगी और उपयोगी बनाते हैं। अमेरिका, यूएई और भारत समेत कई देशों में ऊंट के आंसुओं पर कई रिसर्च चल रहे हैं। इन आंसूओं में कई तरह के प्रोटीन्‍स और सांप के जहर को काटने वाले एंटीडोट होता है, जो इसे चमत्कारी बनाता है।

बड़े काम के हैं ऊंट के आंसू (Camel Tears Price)

ऊंट के आंसू इंसानों आंसूओं से अलग होते हैं। अब तक रिसर्च के मुताबिक ऊंट के आंसूओं में तीन लेयर होते हैं, जिसमें से आउटर लेयर लिपिड्स से, मध्यम लेयर प्रोटीन्‍स से और इनर लेयर में कार्बोहाइड्रेट्स से बनी होती है। ऊंट के आंसूओं में लाइसोजाइम्‍स की मौजूदगी उसे बैक्‍टीरिया, वायरसों से बचाते हैं ये गुण ऊंट के आंसूओं को बेहद खास और कीमती बनाते हैं। विदेशों में इसकी मांग बहुत अधिक है। लाखों की कीमत चुकाकर इसे खरीदा जाता है, जिसका इस्तेमाल ऐंटी-वेनम एंडी डोज बनाने में किया जाता है। दवा कंपनियों मोटी रकम चुकाकर ऊंट के आंसू खरीदती है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button