बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

BJP Foundation Day : भाजपा सिर्फ राजनैतिक दल नहीं, बल्कि वैचारिक आंदोलन: बबला शुक्ला

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनैतिक दल मात्र नहीं है बल्कि वैचारिक आंदोलन है। पार्टी ने स्थापना के समय जो विचारधारा अपनाई आज तक उसी पर चल रही है। उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस पर कोठीबाजार मंडल के बूथ क्रमांक 64 महावीर वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे, मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, वार्ड अध्यक्ष निशु धोटे, बूथ अध्यक्ष बलवीर मालवीय प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने पार्टी के प्रेरणास्त्रोत डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया।

बूथ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शुक्ला ने पार्टी के इतिहास पर बोलते हुए कहा कि हमारा राजनैतिक सफर 1951 में जनसंघ से शुरू हुआ। पार्टी के कार्यकर्ताओं के संघर्ष और बलिदान के चलते आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि हमने लगातार संघर्षो के बावजूद कभी भी अपनी विचारधारा नहीं छोड़ी।

श्री शुक्ला ने कहा कि जनसंघ का गठन काश्मीर में दो प्रधान दो विधान दो निशान नहीं चलेंगे के साथ हुआ और जब पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ नरेन्द्र मोदी के नेतृृत्व में सत्ता में आई तो काश्मीर से धारा 370 समाप्त कर दी गई। इसी तरह हमारी पार्टी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय को अपना मूलमंत्र माना है। हमारी केन्द्र सहित जहां-जहां राज्यों में सरकार है, वहां अंत्योदय के इसी मूलमंत्र को ध्यान में रखकर काम हो रहा है।

श्री शुक्ला ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का तेजी से विकास हो रहा है। भारत की दुनिया में ताकत बढ़ी है। दुनिया भारत को आशा भरी निगाहों से देख रही है। श्री शुक्ला ने कहा कि भाजपा भारत का भविष्य है। इसीलिए जितना ज्यादा भाजपा मजबूत होगी, देश भी उतना मजबूत होगा। श्री शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि स्थापना दिवस पर सब संकल्प ले कि हम अपनी विचारधारा से कभी पीछे नहीं हटेंगे।

कार्यक्रम का संचालन प्रमोद राठौर और आभार प्रदर्शन बलवीर मालवीय ने किया। कार्यक्रम में रमेश बारस्कर, राजा उदयपुरे, श्यामराव बारस्कर, जीपी मंडुरने, यूपी लिखितकर, रामकिशोर नामदेव, वर्षा बारस्कर, माधुरी साबले, नितेश मालवीय, भूपेन्द्र मालवीय, देवेन्द्र मालवीय, बलराम मालवीय सहित बड़ी संख्या में बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button