बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

bijli girne se maut : भूमकाढाना में आकाशीय बिजली गिरने से दो बैलों की मौत, बाल-बाल बचा किसान

◼️ अंकित सूर्यवंशी, आमला
बैतूल जिले के आमला क्षेत्र के ग्राम भूमकाढाना में सोमवार शाम को आकाशीय बिजली ने जमकर तबाही मचाई। यहां बिजली की चपेट में आने से एक किसान के दोनों बैलों की मौत हो गई। खैरियत यह रही कि किसान को इस घटना में कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सूचना पर पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुंच कर बैलों का पीएम किया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भूमकाढाना निवासी किसान हल्कू उइके कल खेत जोतने के लिए गया था। इसी बीच जोरदार गरज के साथ बारिश शुरु हो गई। बारिश से बचने के लिए वह अपने दोनों बैलों के साथ खेत में स्थित पेड़ के नीचे आ गया। इसी बीच वहां आकाशीय बिजली गिर गई।

Read Also… Bijli current se maut : बिजली करंट की चपेट में आने से दो बैलों की हुई मौत, हाल ही में खरीदी थी 60 हजार की जोड़ी

आकाशीय बिजली गिरने से किसान के दोनों बैलों की चंद पलों में दर्दनाक मौत हो गई। किसान की किस्मत अच्छी थी कि उसे बेहद करीब बिजली गिरने के बाद भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस विषय में पशु चिकित्सक मारिया लाल से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि बैलों की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर पीएम कर बैलों को दफना दिया गया है।

Read Also… Lightning : आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत, बालिका समेत 2 लोग घायल

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button