मध्यप्रदेश अपडेट

Metropolitan City MP: एमपी के यह जिले में भी होंगे मेट्रोपोलिटन सिटी में शामिल, विकास को लगेंगे पंख

Metropolitan City MP: मध्यप्रदेश के दो बड़े शहर इंदौर और भोपाल जल्द ही मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में विकसित होंगे। राजधानी भोपाल से सटे जिले रायसेन, सांची और विदिशा भी मेट्रोपोलिटन सिटी का हिस्सा बनेंगे। यही नहीं राजगढ़ और नर्मदापुरम भी मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में शामिल होंगे। मेट्रोपोलिटन सिटी विकसित होने पर रायसेन क्षेत्र के युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। रायसेन जिले के विकास के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

यह घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर रायसेन जिले के गैरतगंज के महलपुर पाठा स्थित मंदिर परिसर में आयोजित श्री कृष्ण पर्व कार्यक्रम में संबोधित करते हुए की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सांची विधानसभा क्षेत्र को 136 करोड़ रुपए के कई विकास कार्यों की सौगात भी दी। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर लोक निर्माण विभाग के 15 कार्य सहित जनजातीय ग्रामों तक सड़क निर्माण और अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं में हितलाभ वितरण किए।

महलपुर पाठा के मंदिर को मिलेगा भव्य स्वरूप (Metropolitan City MP)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महलपुर पाठा के मंदिर का जीर्णोद्धार कर इसे भव्यतम रूप प्रदान किया जाएगा और आगामी वर्षों में यहां विशाल मेले का आयोजन भी होगा। यहां 20 साल पहले महलपुर पाठा गांव में एक रात गुजारी थी। रायसेन शहर का अतीत बेहद गौरवशाली रहा है, जिले को प्राकृतिक सौंदर्य का वरदान मिला हुआ है। जो राय सबकी मानी जाए उसे ही रायसेन कहते हैं।

विरासत से विकास हमारा मूल मंत्र (Metropolitan City MP)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विरासत से विकास हमारा मूल मंत्र है। हम अपने तंत्र को भी इसी मंशा के अनुरूप तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी समृद्धशाली संस्कृति और विरासतों को बेहतर तरीके से सहेजकर उन्हें संवारने के हमारे प्रयास हमेशा जारी रहेंगे। महलपुर पाठा के अतिप्राचीन श्रीराधा कृष्ण मंदिर का सभी संभव तरीके से जीर्णोद्धार और परिसर का विकास कर इसे भव्यतम स्वरुप प्रदान करेंगे।

कृष्ण ने लीलाओं से किया जगत का उद्धार (Metropolitan City MP)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान गोपाल कृष्ण के जीवन में अनेक कठिनाइयां थीं, उन्होंने अपनी लीलाओं से जगत का उद्धार किया। गोपाल कृष्ण ने गौमाता की सेवा के साथ गांवों के विकास का संदेश दिया। हमारा मयूर (मोर) राष्ट्रीय पक्षी अत्यंत पवित्र है। वह वर्षाकाल में नृत्य कर हमारी खुशी में अपनी खुशी देखता है। भगवान श्रीकृष्ण ने मोर मुकुट अपने सिर पर धारण कर ग्रामीण संस्कृति को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया है। उम्र छोटी थी, लेकिन भगवान ने दुराचारी कंस का अंत कर लोकतंत्र की स्थापना का बड़ा काम किया।

सांची को मिली विकास कार्यों की सौगात (Metropolitan City MP)

इस अवसर पर विधायक सांची डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर गैरतगंज पधारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन है। सांची विधानसभा के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा है। इनमें गैरतगंज का 50 बेड अस्पताल और देवनगर में 30 बेड अस्पताल और जिला अस्पताल का उन्नयन भी शामिल है। 10 स्वास्थ्य केंद्रों की सौगात भी आज क्षेत्रवासियों को मिल रही है। जनजातीय बहुल गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए 10 सड़कों का भूमि-पूजन किया जा रहा है।

महलपुर पाठा के राधाकृष्ण मंदिर का इतिहास (Metropolitan City MP)

रायसेन जिले के देवनगर के समीप महलपुर पाठा गांव में अतिप्राचीन राधाकृष्ण मंदिर स्थित है। मंदिर में राधा-कृष्ण और देवी रुक्मणि की मूर्ति एक ही श्वेत पत्थर पर बनी हुई है। मंदिर में स्थापित एक शिलालेख से इसके संवत् 1354 अर्थात वर्ष 1297 ईस्वी में निर्मित होने की जानकारी मिलती है। मंदिर में विष्णु यज्ञ भी होता है। मंदिर के पास स्थित किले में 51 बावड़ियां हैं। पास के जंगल से जैन परंपरा के भगवान आदिनाथ की मूर्ति भी मिली थी, जो अब देवनगर में स्थापित है। मंदिर के पास ही शिवलिंग, नंदी, गणेश और नागदेवता सहित नटराज की भी मूर्तियां हैं।

कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित (Metropolitan City MP)

कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक सुरेंद्र पटवा, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, संत अमृतदास महाराज, यादव समाज के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महलपुर पाठा स्थित राधाकृष्ण मंदिर समिति के सदस्य व स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे। (Metropolitan City MP)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button