मध्यप्रदेश अपडेट

Bhopal Indore Expressway: इंदौर से भोपाल तक बनेगा हाईस्पीड एक्सप्रेस-वे, महज डेढ़ घंटे में होगा सफर

Bhopal Indore Expressway: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और व्यावसायिक राजधानी इंदौर के बीच सफर पहले की तुलना में बहुत तेज और आरामदायक होने वाला है। अभी दोनों शहरों के बीच लगभग साढ़े तीन से चार घंटे लगते हैं। लेकिन जल्द ही यह दूरी केवल डेढ़ से दो घंटे में तय हो सकेगी। इसके लिए नया हाईस्पीड एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर बनाया जा रहा है।

भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर की रूपरेखा तय हो चुकी है और रूट भी निश्चित कर लिया गया है। इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने से दोनों शहरों के बीच लगभग 45 से 50 किलोमीटर की दूरी घट जाएगी। अभी वर्तमान सड़क कई बार सफर के दौरान परेशानी खड़ी करती है। रोज हजारों वाहनों के गुजरने से जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बन जाती है। अभी इस हाईवे पर रोजाना लगभग तीस हजार वाहन चलते हैं। आने वाले वर्षों में वाहनों की संख्या और बढ़ेगी, ऐसे में नया रास्ता बनाना समय की मांग है।

कहां से कहां तक होगा Bhopal Indore Expressway

प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे भोपाल के वेस्टर्न रिंग रोड से शुरू होकर इंदौर के एमआर-10 तक पहुंचेगा। इसका डिजाइन इस तरह से किया गया है कि यह पूरी तरह से नया मार्ग होगा और देवास शहर से होकर नहीं गुजरेगा। रास्ते में भोपाल, सीहोर और देवास जिलों की सात तहसीलें जुड़ेंगी।

इन गांवों से गुजरेगा नया मार्ग यह नया हाईवे अमरपुरा, समसपुरा, आमला, डेहरिया खुर्द, गडिया, रत्नखेरी, पाटनी, गेरूखान, इमलीखेड़ा, मुबादा, सेमली जादीद, मोहनपुर नौबाद, बावड़िया, सेंधोखेड़ी, लसुड़िया कांगड़, पोंगराखाती, कस्बा इछावर, सेवनियां, निपानिया, नयापुरा, जुझारपुरा, दिवारिया, हिम्मतपुर, मुंडला, बिजोरी, चैनपुरा, भऊनरा, भटोनी, अरनिया जोहरी, मगरखेड़ी, दल्लूपुरा, लाखापुरा, झारखेड़ी, कामखेड़ाजबा, कन्नौदमिर्जा, गंगलखोटरी, झानपुरा, पगरियाहट, इलाही, देहमत, उमरदाद, जहांजनपुरा, धुराड़ाकलां, साप्ती, भवरड़ा, कनेरिया, बारोली, दोकरखेड़ा, कंझार, कावड़ी, हमीरखेड़ी, बरहानपुर, पिटावली, रेहली, बिलावली, देवपिपल्या, बावड़ीखेड़ा, गाराखेड़ी, बिजूखेड़ा आदि गांवों से होकर गुजरेगा।

पचास किमी कम हो जाएगी दूरी

इसकी कुल लंबाई लगभग 148 से 150 किलोमीटर होगी। जबकि मौजूदा मार्ग से यह दूरी लगभग 195 किलोमीटर है। यानी नया कॉरिडोर बनने के बाद लगभग 50 किलोमीटर की दूरी घट जाएगी और यात्रा का समय भी आधा रह जाएगा।

कौन-कौन से गांव और तहसीलें जुड़ेंगी

यह मार्ग भोपाल की हुजूर तहसील के कुछ गांवों से शुरू होकर सीहोर की तहसीलों, इछावर और आष्टा से गुजरता हुआ देवास जिले की हाटपिपल्या और बागली तहसीलों तक पहुंचेगा। कुल मिलाकर सात तहसीलों के लगभग 59 गांव इससे प्रभावित होंगे।

इन गांवों से गुजरेगा Bhopal Indore Expressway

यह नया हाईवे अमरपुरा, समसपुरा, आमला, डेहरिया खुर्द, गडिया, रत्नखेरी, पाटनी, गेरूखान, इमलीखेड़ा, मुबादा, सेमली जादीद, मोहनपुर नौबाद, बावड़िया, सेंधोखेड़ी, लसुड़िया कांगड़, पोंगराखाती, कस्बा इछावर, सेवनियां, निपानिया, नयापुरा, जुझारपुरा, दिवारिया, हिम्मतपुर, मुंडला, बिजोरी, चैनपुरा, भऊनरा, भटोनी, अरनिया जोहरी, मगरखेड़ी, दल्लूपुरा, लाखापुरा, झारखेड़ी, कामखेड़ाजबा, कन्नौदमिर्जा, गंगलखोटरी, झानपुरा, पगरियाहट, इलाही, देहमत, उमरदाद, जहांजनपुरा, धुराड़ाकलां, साप्ती, भवरड़ा, कनेरिया, बारोली, दोकरखेड़ा, कंझार, कावड़ी, हमीरखेड़ी, बरहानपुर, पिटावली, रेहली, बिलावली, देवपिपल्या, बावड़ीखेड़ा, गाराखेड़ी, बिजूखेड़ा आदि गांवों से होकर गुजरेगा।

Bhopal Indore Expressway पर यह रहेगी रफ्तार

एक्सप्रेस-वे का निर्माण भारतीय सड़क कांग्रेस की गाइडलाइन के अनुसार होगा। इसमें गाड़ियों की औसत गति 120 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रखी जाएगी। इस रफ्तार से वाहन आसानी से दो घंटे के भीतर भोपाल से इंदौर तक का सफर पूरा कर पाएंगे। यदि इसी दूरी को मौजूदा सिक्स लेन हाईवे से तय किया जाए तो इसमें तीन घंटे से अधिक लगते हैं।

जमीन का अधिग्रहण और मुआवजा

एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना के लिए लगभग 1100 हेक्टेयर निजी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। हालांकि योजना की रूपरेखा इस प्रकार बनाई गई है कि अधिकतर मार्ग सरकारी और वन भूमि से होकर गुजरे। निजी भूमि का हिस्सा केवल 30 से 40 प्रतिशत है। जैसे ही केंद्र सरकार से अंतिम मंजूरी मिलेगी, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भूमि अधिग्रहण में छह से आठ महीने का समय लग सकता है।

औद्योगिक क्षेत्रों को भी फायदा

इस नए एक्सप्रेस-वे के बनने से न सिर्फ यात्रियों को सुविधा होगी बल्कि औद्योगिक दृष्टि से भी यह बेहद अहम साबित होगा। पीथमपुर और मंडीदीप जैसे औद्योगिक इलाकों के बीच की दूरी भी लगभग पचास किलोमीटर घट जाएगी। इससे राजधानी और व्यावसायिक राजधानी के बीच उद्योगों और कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।

कब तक बनेगा Bhopal Indore Expressway

फिलहाल इस परियोजना का विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया है। जैसे ही हरी झंडी मिलेगी, भूमि अधिग्रहण और अन्य तैयारी का काम शुरू हो जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ वर्षों में इस पर काम तेज गति से आगे बढ़ेगा।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button