वायरल अपडेट

Bhoot Ka Video: सीसीटीवी में कैद हुआ भूत, गली में अचानक हुआ प्रकट फिर हवा में समा गया, देखें वीडियो

Bhoot Ka Video: Ghost captured in CCTV, suddenly appeared in the street then got into the air, watch video

Bhoot Ka Video: सीसीटीवी में कैद हुआ भूत, गली में अचानक हुआ प्रकट फिर हवा में समा गया, देखें वीडियो
Bhoot Ka Video: यूट्यूब सहित अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें भूत देखने का दावा किया जाता है, लेकिन क्‍या कभी आपने सच में भूत देखा है। एक ऐसा ही वीडियो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सामने आया है। वीडियो में भूत अचानक प्रकट हो जाता है और जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आता है, हर तरफ वायरल हो जाता है। वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। वीडियो पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है, जिसमें अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

अचानक प्रकट हुआ फिर हवा में समा गया (Bhoot Ka Video)

बताया गया कि सामने आया सीसीटीवी फुटेज उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ का है और दावा किया गया कि इसमें भूत कैद हुआ। करीब तीस सेकंड का ये फुटेज किसी गली का है। इसमें देख सकते हैं कि अंधेरी रात है और गली बिल्कुल सुनसान पड़ी है। एक घर के बाहर लाइट जल रही है और हर तरफ अंधेरा है। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है कि तभी अचानक सफेद साड़ी में किसी इंसान के आकार की छवि प्रकट होती है। नेटिजन ने इसी छवि को भूत बताया है। ये धीरे-धीरे गली से बाहर की तरफ जाता है कि तभी हवा में समा गया।

Also Read: magarmach ka video: 2 दिन से लापता बच्चा नदी में मगरमच्छ की पीठ पर मिला, पूरे शरीर पर नहीं है एक भी खरोच के निशान, देखें वीडियो

वायरल हुआ फुटेज

सीसीवीवी फुटेज को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे एक शख्स की आवाज भी सुनी जा सकती है। इसमें शख्स कहता है कि एक दम अचानक प्रकट हो गया। जैसे टीवी में होता है। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @DineshKumarLive नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन दिया गया, ‘UP अलीगढ़ : CCTV में कैद हुआ भूत का वीडियो, वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल, भूत इलाके में बना हुआ है चर्चा का विषय, अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के न्यू राजेंद्र नगर का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।’

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button