Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो पद यात्रा में शामिल हुए विधायक निलय डागा

Bharat Jodo Yatra: बैतूल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को हैदराबाद शहर से पदयात्रा की शुरुआत की। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ बैतूल विधायक निलय विनोद डागा भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि यात्रा को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है क्योंकि बड़ी संख्या में लोग पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं।

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों तेलंगाना में है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक से गुजरते हुए तेलंगाना पहुंची है। तेलंगाना में बुधवार को यात्रा का  सातवां दिन था। राहुल गांधी आज ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार भारत जोड़ो पदयात्रा 21 नवंबर को मप्र में प्रवेश करेगी। इस यात्रा में विधायक निलय डागा को परिवहन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Also Read: Today Betul Mandi Bhav : आज के कृषि उपज मंडी बैतूल के भाव (दिनांक 02 नवंबर, 2022)

विधायक ने हैदराबाद पहुंचकर देखी यात्रा की व्यवस्था

यात्रा को लेकर प्रदेश भर में परिवहन की जिम्मेदारी मिलने के बाद श्री डागा ने हैदराबाद में राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल होकर सारी व्यवस्थाएं देखी। राहुल गांधी कितने बजे निकलते और कितने किलो मीटर चलते हैं। जहां-जहां पर वे जाते हैं, वहां पर लोकल नेताओं की क्या तैयारी रहती है। जहां पर ठहरते हैं, वहां किनसे मिलते हैं। इन सारी चीजों को देखने के बाद अब मध्यप्रदेश में भी उचित व्यवस्था की जाएगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News