Betul youth dead body: नाले में मिला युवक का शव, जांच के बाद होगी मौत की वजह साफ
Betul youth dead body: बैतूल जिले के थाना कोतवाली बैतूल क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवक का शव नाले में मिला है। यह शव खेड़ी सांवलीगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित करंजी नाले में मिला है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार खेड़ी सांवलीगढ़ के पास करंजी नाले में शुक्रवार देर शाम एक युवक का शव मिला। मृत युवक की पहचान रामाजी पिता धीरू अहाके, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम चिचठाना के रूप में हुई है।

सराड़ गांव जाने को निकला था (Betul youth dead body)
परिजनों का कहना है कि रामाजी शुक्रवार को ग्राम सराड़ जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह रात तक वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान करंजी नाले के पास उसकी बाइक खड़ी मिली। तलाश करने पर कुछ ही दूरी पर करीब 7 फीट गहरे पानी में उसका शव दिखाई दिया।

पुलिस को दी मामले की सूचना (Betul youth dead body)
इस पर मृतक के भाई शंकर ने ग्राम कोटवार को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और पंचनामा की कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
- Read Also: Ladli Behna Scheme August 2025: रक्षाबंधन से पहले बहनों को सरकार का तोहफा, खाते में आएंगे ₹1500
जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट (Betul youth dead body)
अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत किन कारणों से हुई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। (Betul youth dead body)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



