बैतूल अपडेट

Betul Samachar: झोपड़ी से आ रही थी दुर्गंध, पास जाकर देखा तो पड़ा था महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Betul Samachar: बैतूल शहर के महावीर वार्ड में एक झोपड़ी से 45 साल की महिला का सड़ी-गली अवस्था में शव मिला है। शव की हालत बेहद खराब थी और एक हाथ भी कटा हुआ था। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब झोपड़ी से तेज दुर्गंध आने लगी। शुरू में लोगों ने सोचा कि शायद कोई जानवर मरा हो, लेकिन गंध बढ़ती गई। इस पर जब लोगों ने अंदर झांका तो उन्हें महिला का शव पड़ा दिखा। इस पर तुरंत उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

Betul Samachar: झोपड़ी से आ रही थी दुर्गंध, पास जाकर देखा तो पड़ा था महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। झोपड़ी को सील कर बारीकी से जांच शुरू की गई। एडिशनल एसपी कमला जोशी ने भी मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत कुछ दिन पहले हुई होगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है ताकि असली वजह सामने आ सके।

तीन सालों से रह रही थी महिला

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका का नाम सुनीता भारती है। वह अपने पति के साथ पिछले तीन वर्षों से इसी झोपड़ी में रह रही थी। आसपास के लोगों के अनुसार पति-पत्नी का रहन-सहन बेहद साधारण था और किसी और से उनका ज्यादा सरोकार नहीं था।

Betul Samachar: झोपड़ी से आ रही थी दुर्गंध, पास जाकर देखा तो पड़ा था महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

मौके पर नहीं मिला मृतिका का पति

पूरे मामले में खास बात यह है कि महिला का पति मौके पर नहीं था। पुलिस उसे प्रमुख संदिग्ध मानते हुए तलाश कर रही है। इलाके के लोगों का कहना है कि महिला और उसके पति के बीच कई बार विवाद होते थे। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मौत का कारण क्या है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से जांच कर रही है।

रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगा स्पष्ट

कोतवाली पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही महिला और उसके परिवार के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता। पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि महिला की मौत कैसे हुई।

इलाके में दहशत और चर्चा

इस घटना के बाद महावीर वार्ड में दहशत का माहौल है। लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। किसी को शक है कि महिला की हत्या की गई होगी, तो कुछ का मानना है कि घरेलू विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। एक हाथ कटे होने से संदेह और गहरा हो गया है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button