Betul Samachar : 108 एंबुलेंस के चालक के साथ मारपीट कर उपकरण लूटने के प्रयास का आरोप
Betul Samachar, betul latest news, 108 ambulance betul, betul news in hindi, betul crime news
Betul Samachar : बैतूल। आपातकालीन सेवा में लगी 108 एंबुलेंस के कर्मचारी संगठन ने एक 108 एंबुलेंस में लगे उपकरण लूटने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि चालक ने जब चाबी नहीं दी तो उसके साथ जमकर मारपीट की गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है।
इस संबंध में 108 एंबुलेंस कर्मचारी संगठन के योगेश पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि 108 के जननी चालक दिलीप खासदेव को रानीपुर रोड का केस मिला था। वह केस लेने गया हुआ था। लेकिन, इस बीच किसी अज्ञात कार वाले ने शराब के नशे में चालक की पिटाई शुरू कर दी।
- यह भी पढ़ें : Funny Jokes : टीचर- भारतीय परिवार के सदस्य एक दूसरे को प्यार करते हैं, इसका कोई उदाहरण दो, छात्र….
योगेश पंवार के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एम्बुलेंस में लगे उपकरणों के साथ छेड़छाड़ कर लूट की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। चालक ने जब एम्बुलेंस की चाबी नहीं दी, तो उसे मार-मार कर अधमरा कर दिया गया और मौके से फरार हो गए।
- यह भी पढ़ें : Funny Jokes In Hindi : छोटा रास्ता भी लंबा लगता है, जब कोई साथ नहीं होता और लंबा रास्ता भी छोटा लगता है, जब….
घोड़ाडोंगरी से बैतूल रेफर (Betul Samachar)
श्री पंवार के अनुसार अधमरी हालत में चालक दिलीप खासदेव को पहले घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि मामले को दूसरा रुख देने अज्ञात लोगों ने अपनी ही कार से एम्बुलेंस पर टक्कर मार दी। जिससे मामला एक्सीडेंट का लगे।
- यह भी पढ़ें : Funny Jokes In Hindi : पति- तुम तैयार होने में बहुत टाइम लगाती हो, मुझे देखो दो मिनट में तैयार हो गया, पत्नी….
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




