betul samachar : सड़कों पर बहता है गंदा पानी, नहीं बनी नालियां, बार-बार गुहार लगाने पर भी सुनवाई नहीं
▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
बैतूल जिले के चिचोली ब्लॉक में स्थित ग्राम जोगली में बुनियादी सुविधाओं के हाल बेहाल हैं। यहां पर गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां तक नहीं बनी है। नतीजतन घरों का गंदा पानी और नल-जल योजना का पानी सड़क पर बहते रहता है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण पंचायत से कई बार नाली निर्माण की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें आरोग्य केंद्र और आंगनवाड़ी जाने में भारी परेशानी होती है। यहां घरों से निकलने वाला गंदा पानी और नलों से बहने वाला पानी सड़क पर ही बहता रहता है। वर्ष 2013 से पानी निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग की जा रही है पर अभी तक नहीं बन पाई है।
- Read Also : Betul Accident News : बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे के किनारे मिला युवक का शव, हादसे में मौत की आशंका
ग्रामीण हौसीलाल गंगारे ने बताया कि हमने पंचायत में कई बार आवेदन-निवेदन कर दिया। इसके बावजूद पंचायत ने अभी तक कोई सुधार नहीं किया है। जोगली गोठान पर लगे हैंडपंप से आदिवासी मोहल्ला के लोग पानी पीते थे। आज उस हैंडपंप का पानी इतना खराब हो गया है कि कोई पानी नहीं पी सकते।

लोगों के घर का गंदा पानी रोड पर बहता है। यह पानी हैंडपंप के पास जमा होकर जमीन में रिसता रहता है। इससे पानी पीने योग्य नहीं रहता। रूपेश दुर्वे कहते हैं कि गर्मी में इसी हैंडपंप के भरोसे पूरा मोहल्ला रहता है। हमारा मोहल्ला पंचायत को कई बार शिकायत कर चुका है पर कोई सुधार नहीं हुआ।
अतिक्रमण से भी समस्या
रामभरोस कारे और टोलीराम गंगारे का कहना हैं कि आसपास के लोगों ने भारी अतिक्रमण कर लिया है। इनका अतिक्रमण रोड तक आ चुका है। इससे रोड के किनारे नाली नहीं बन पाती। इसके चलते टै्रक्टरों को भी लाने ले जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है प्रशासन ने गांव की समस्या को देखते हुए अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया करना चाहिए। ब्रजलाल वानखेड़े का कहना है कि गंदे पानी की निकासी के लिए गांव में नाली बननी चाहिए। पानी टंकी से डाली पाइप लाइन कई जगह से लीकेज है जिससे पूरे गांव में कीचड़ होता है।
Kapoor ke Upay : नए साल के पहले दिन करें कपूर के ये उपाय, बेहतर होगा आपका आने वाला कल



