बड़ी खबरें

Betul Samachar: रात के अंधेरे में हो रही थी गोवंश की तस्करी, RHS के पदाधिकारी पहुंचे तो भागे तस्कर, 8 गोवंश की बची जान

Betul Samachar: रात के अंधेरे में हो रही थी गोवंश की तस्करी, RHS के पदाधिकारी पहुंचे तो भागे तस्कर, 8 गोवंश की बची जान

▪️ विजय सावरकर, मुलताई

राष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बीती रात बिरुल बाजार से मासोद होकर महाराष्ट्र की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ा है। इसमें 8 गोवंश ठूंस-ठूंस कर भरे थे। जिन्हें कत्लखाने ले जाया जा रहा था। पदाधिकारियों के पहुंचने पर गो तस्कर वाहन और गोवंश को छोड़कर फरार हो गए।

राष्ट्रीय हिन्दू सेना के मासोद प्रखंड अध्यक्ष दिलीप दियावार ने बताया कि रात्रि 3 बजे के आसपास रोजाना बिरूल बाजार की ओर से मासोद होते हुए एक पिकअप वाहन महाराष्ट्र की और जाती है। उस पर संदेह होने पर आज रात्रि करीब 4 बजे गाड़ी क्रमांक MP-48/G-3268 को बैरिकेड एवं ट्रैक्टर ट्रॉली को अड़ा कर रोका तो गाड़ी में ठूँस-ठूँस कर रस्सियों से बंधे हुए गोवंश पाए गये।

प्रखंड संयोजक दिनेश साहू ने बताया कि संगठन प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय को गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ने की तत्काल सूचना की। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को गोवंश से भरी गाड़ी की सूचना देकर पुलिस को मौके पर पहुँचाया।

सुरेंद्र सोनी ने बताया कि गोवंश से भरी गाड़ी को रोकते ही गाड़ी में से 3 गोवंश तस्कर फरार हो गए। गाड़ी में ठूँस-ठूँस कर 8 नग गोवंश भरे हुए थे। जिन्हें पुलिस की मदद से गोशाला छोड़ा गया।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि पूर्व में भी मासोद क्षेत्र से गोवंश तस्करी करने वाली गाड़ियों को हमने पकड़ कर पुलिस के हवाले की थी, जो राजसात नहीं हो पाई। साथ ही असल तस्करों के विरूद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण पिकअप वाहन एवं तस्करी करने वाले आरोपी दोनों छूट जाते हैं जिसके कारण तस्करों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

वाहन को पकड़ने में संदीप सोनी, सतीष साहू, नरेंद्र सोनी, सुभाष ठाकुर की मुख्य भूमिका रही।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button