बैतूल अपडेट

Betul Samachar: एक शिक्षक ऐसा भी, जर्जर हुआ हैंडवाश का प्लेटफार्म तो शिक्षक ने खुद के खर्च पर करवा लिया काम

Betul Samachar: A teacher also did this, the handwash platform became dilapidated, so the teacher got the work done at his own expense

Betul Samachar: एक शिक्षक ऐसा भी, जर्जर हुआ हैंडवाश का प्लेटफार्म तो शिक्षक ने खुद के खर्च पर करवा लिया काम

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Betul Samachar: ऐसे विरले ही कर्मचारी होते हैं जो सरकारी कार्य को पूरी कर्मठता से तो करते ही हैं। यदि कोई काम भी करवाना पड़े तो खुद के खर्च पर करवाने से भी पीछे नहीं हटते। ऐसे ही एक विरले शिक्षक हैं भडूस संकुल के अंतर्गत ग्राम पंचायत सराड़ के डोमाढाना माध्यमिक शाला में पदस्थ प्रभाकर पवार। ठेकेदार द्वारा स्कूल में घटिया तरीके से बनाया हैंडवाश प्लेटफार्म जब जल्द ही जर्जर हो गया तो उन्होंने सरकारी खर्च से वह काम होने का इंतजार किए बगैर अपने खर्च पर ही बेहतरीन प्लेटफार्म बनवा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जल जीवन मिशन के ठेकेदार के द्वारा स्कूल में हैंडवाश प्लेटफार्म का निर्माण किया गया था। लेकिन यह बेहद घटिया तरीके से निर्माण किया गया था। जिससे प्लेटफार्म जल्द ही जर्जर हो गया था। ऐसे में शिक्षक के पास दो विकल्प थे। पहला यह कि उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना देते और वहां से स्वीकृति के बाद लंबे समय बाद कहीं काम हो पाता। ऐसे में तब तक बच्चे परेशान होते रहते। दूसरा विकल्प था कि वे स्वयं के खर्च पर वह काम करवा लें। उन्होंने बच्चों की सुविधा को देख दूसरा विकल्प चुना।

उन्होंने 5 बोरी सीमेंट स्वयं के खर्च पर बुलवाई और प्लेटफार्म की मरम्मत करवाई। इतना ही नहीं उन्होंने शाला भवन के रखरखाव के लिए विभाग से मिलने वाली राशि से प्राथमिकता के साथ शाला भवन की पुताई भी करवा दी। बताया जाता है कि ऐसा ही कार्य इन्होंने देवगांव स्कूल में भी किया था। शिक्षक प्रभाकर पवार की कार्यशैली से पूरा स्टाफ तो खुश है ही, ग्रामीणों में भी हर्ष व्याप्त है। (Betul Samachar)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Back to top button