बैतूल अपडेट

Betul samachar: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सीएमओ की समझाइश के बाद कर्मचारियों का आंदोलन खत्म, वापस लौटे काम पर

Betul samachar: After the persuasion of the president, vice president and CMO, the employees' agitation ends, they return to work

Betul samachar: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सीएमओ की समझाइश के बाद कर्मचारियों का आंदोलन खत्म, वापस लौटे काम पर▪️ प्रवीण अग्रवाल, घोड़ाडोंगरी

Betul samachar: नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में चल रहे कर्मचारियों के आंदोलन को खत्म करने को लेकर आज नगर परिषद में अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सीएमओ द्वारा कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। इन सभी के द्वारा समझाइश देने और नियमानुसार कार्य नहीं करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद हड़ताली कर्मचारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। इसके साथ ही वे काम पर वापस लौट गए।

उल्लेखनीय है कि नगर परिषद में ट्रांसफर होकर आए एक कर्मचारी ने अन्य कर्मचारी को लेकर अजाक थाना बैतूल में आवेदन दिया है। जिससे नगर परिषद के अन्य कर्मचारियों में नाराजगी है। परिषद के कर्मचारियों ने इस तरह झूठी शिकायत करने को लेकर हड़ताल कर दी है। पिछले 3 दिनों से कर्मचारी हड़ताल पर हैं। परिषद के कर्मचारियों ने इस मामले को लेकर घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी, तहसीलदार कार्यालय घोड़ाडोंगरी और विधायक ब्रह्मा भलावी से मिलकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल करने से परिषद के कामकाज ठप्प गए। जिसको लेकर आज कर्मचारियों को समझाइश देने के लिए नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सीएमओ ने कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष मीरावती नंदकिशोर उईके, उपाध्यक्ष हरप्रीत सोनू खनूजा, सीएमओ ब्रजकिशोर शर्मा ने कर्मचारियों को समझाया कि वे अपना आंदोलन खत्म कर दें। आंदोलन से इस समय शासन की प्रमुख योजनाओं के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

Betul samachar: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सीएमओ की समझाइश के बाद कर्मचारियों का आंदोलन खत्म, वापस लौटे काम पर

कर्मचारियों ने भी अपना पक्ष रखा कि इस असुरक्षा भरे वातावरण में काम कैसे करें। जो लोग लेट आते हैं, उन पर कार्यवाही नहीं होती और जो समय पर आते हैं उनको डांटा फटकारा जाता है। जिसके सम्बंध में सीएमओ ने बताया की नगर परिषद कार्यालय में थंब उपस्थिति मशीन लगाई गई है। उसमें दर्ज स्थिति के आधार पर वेतन भुगतान होगा।

किसी कर्मचारी से कोई समस्या होती है तो सीधे सीएमओ या अध्यक्ष उपाध्यक्ष जानकारी दी जाएं, ऐसा निर्देशित किया जाएगा। अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सीएमओ ने कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि हम आपके साथ हैं। नगर पंचायत में कोई बात होती है तो उसका निपटारा कार्यालय में ही होगा किसी अन्य कार्यालय में नहीं होगा। उनकी समझाईश के बाद कर्मचारियों ने अपना आंदोलन निरस्त कर पूरे जोश के साथ शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का विश्वास दिलाया। (Betul samachar)

Related Articles

Back to top button