यूथ अपडेट

Betul Rojgar Mela: बैतूल में रोजगार मेला 13 अगस्त को: 9 कंपनियां करेंगी सैकड़ों पदों पर भर्ती

Betul Rojgar Mela: बैतूल। जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई व जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बैतूल संयुक्त तत्वावधान में युवा संगम के तहत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला 13 अगस्त को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सदर में आयोजित किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्रात: 11 बजे से आयोजित रोजगार मेले में 9 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने सभी युवाओं से रोजगार मेले में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

रोजगार मेले में यह कंपनी रहेगी मौजूद (Betul Rojgar Mela)

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में मेधावी एस्पायर प्राइवेट लिमिटेड पुणे में उत्पादन एवं गुणवत्ता के 80 पदों के लिए योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

हेल्पर और मशीन ऑपरेटर (Betul Rojgar Mela)

कुलोदय टेक्नोपैक प्राइवेट लिमिटेड दमन गुजरात में मशीन ऑपरेटर, मैकेनिक हेल्पर के 100 पदों, यशस्वी ग्रुप भोपाल में अप्रेंटिस के 50 पदों, वर्धमान फैब्रिक प्राइवेट लिमिटेड बुधनी में मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं, आईटीआई होना अनिवार्य है।

एग्जीक्यूटिव और फील्ड मैनेजर (Betul Rojgar Mela)

जेके बायो एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड भोपाल में सेल्स एग्जीक्यूटिव के 20 पदों, आरएफएमआई ग्रुप भोपाल में सेल्स एग्जीक्यूटिव, फील्ड मैनेजर के 50 पदों के लिए योग्यता 10वीं, 12वीं स्नातक होना अनिवार्य है।

10वीं-12वीं पास के लिए अवसर (Betul Rojgar Mela)

इसी तरह क्वैस कॉर्प प्राइवेट लिमिटेड पुणे में मशीन ऑपरेटर के 50 पदों के लिए योग्यता दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा तथा पीएनजी प्राइवेट लिमिटेड मंडीदीप में मशीन ऑपरेटर के 20 पदों के लिए योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई होना अनिवार्य है।

मैकेनिक हेल्पर के लिए भी मौके (Betul Rojgar Mela)

शक्ति मोटर्स मुलतापी प्राइवेट लिमिटेड में सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स मैनेजर, मैकेनिक हेल्पर के 25 पदों के लिए योग्यता आठवीं से स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

यह दस्तावेज लाने होंगे साथ (Betul Rojgar Mela)

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने समस्त मूल दस्तावेज आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड हो तो, चार पासपोर्ट साइज फोटो, वोटर आईडी, समग्र आईडी के साथ नियत तिथि एवं समय पर रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं। (Betul Rojgar Mela)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button