Betul Road Accident: बैतूल-नागपुर नेशनल हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत, इधर ट्रेन से कटा ग्रामीण
Betul Road Accident: बैतूल-नागपुर नेशनल हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से बड़ा हादसा, मानस नगर के पास ट्रेन की चपेट में आया ग्रामीण

Betul Road Accident: बैतूल जिले में दो अलग-अलग हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक ओर बैतूल-नागपुर फोरलेन पर भीषण टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना में रेलवे लाइन पार करते समय एक ग्रामीण ट्रेन की चपेट में आ गया। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
फोरलेन पर देर रात हुआ भीषण हादसा
गुरुवार देर रात बैतूल-नागपुर फोरलेन पर परतापुर स्थित सापना जलाशय के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके हिस्से अलग हो गए। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मुलताई की ओर जाने वाली लेन पर हुआ। बताया गया कि उस समय दूसरी लेन पर कोई वाहन नहीं था।
रेस्क्यू के लिए जेसीबी की मदद
बैतूल बाजार थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि दुर्घटना की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रैक्टर दो भागों में बंट गया था। चालक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। उसका एक हाथ गन्ने के ढेर में फंसा हुआ था।
शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस को जेसीबी बुलानी पड़ी और काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू पूरा हुआ। कंटेनर चालक को हल्की चोटें आई हैं और उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शव को जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस क्षेत्र को पहले से ही दुर्घटना संभावित बताया है और यहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठी है।
- यह भी पढ़ें : Betul Triple Murder: बैतूल में ट्रिपल मर्डर: बेटे ने उतारा माता-पिता और भाई को मौत के घाट, भांजे पर भी किया हमला
रेलवे लाइन पर ग्रामीण की मौत
दूसरी घटना बुधवार शाम की है। मंडई खुर्द निवासी 50 वर्षीय मद्दा धुर्वे की मौत रेलवे लाइन पार करते समय हो गई। यह हादसा मानस नगर स्थित ऑयल मिल के पीछे हुआ। बताया गया कि लाइन पार करते वक्त वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनका एक हाथ और शरीर का पिछला हिस्सा गंभीर रूप से कट गया।
- यह भी पढ़ें : CM Helpline Action Betul: सीएम हेल्पलाइन लापरवाही पर CDPO को किया जाएगा सस्पेंड, BEO और CEO का कटेगा वेतन, कलेक्टर सख्त
आरपीएफ और पुलिस ने संभाला मामला
रेलवे कर्मचारियों ने घटना की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल को दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जांच अधिकारी दीवान सिंह बनकर के अनुसार मृतक मानसिक रूप से कमजोर था और अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था। प्राथमिक जांच में इसे हादसा माना गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच जारी रखी है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



