Betul road accident: खुद की शादी के कार्ड बांट रही थी युवती, इसी बीच हादसे में चली गई जान, परिवार में छाया मातम
Betul road accident: A young woman was distributing her own wedding cards, but she died in the accident, leaving the family in mourning.

Betul road accident: बैतूल में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक शोक का माहौल छा गया। शादी के निमंत्रण बांटने निकली युवती की सड़क दुर्घटना में जान चली गई।
कैसे हुआ यह हादसा
रविवार सुबह शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बायपास पर यह दुर्घटना हुई। गुरगुंदा गांव की रहने वाली 30 वर्षीय ऊषा उर्फ हीरा उईके स्कूटी से जा रही थी। इसी दौरान हाईवे से निकल रहे एक ट्रैक्टर ने कट पॉइंट पर उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

मौके पर ही हो गई मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद ही हीरा उईके ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

शादी की तैयारियों के बीच हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार, हीरा उईके अपनी शादी के कार्ड बांटने के लिए निकली थी और मुलताई से लौट रही थी। उसकी शादी 12 मई को देवझिरी प्रभात पट्टन निवासी दिनेश धुर्वे के साथ तय हुई थी। इस हादसे ने शादी की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हीरा उईके चार बहनों में सबसे बड़ी थी। वह लोक सुविधा फाइनेंस में काम करती थी और टीवीएस शोरूम से भी जुड़ी हुई थी। शोरूम संचालक विनोद सुनारे ने बताया कि उसके सिर में गंभीर चोट आई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
- यह भी पढ़ें : Betul Murder Case: पहले किया प्रेम विवाह, फिर कैरोसिन डाल कर पत्नी को जला डाला, आरोपी पति को उम्रकैद
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



