बैतूल अपडेट

Betul Road Accident: बैतूल-भोपाल हाईवे के बरेठा घाट पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से ससुर-दामाद की मौके पर मौत

Betul Road Accident: Tragic accident at Baretha Ghat on Betul-Bhopal Highway, father-in-law and son-in-law died on the spot after being hit by a truck.

Betul Road Accident: बैतूल-भोपाल हाईवे के बरेठा घाट पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से ससुर-दामाद की मौके पर मौत
Betul Road Accident: बैतूल-भोपाल हाईवे के बरेठा घाट पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से ससुर-दामाद की मौके पर मौत

Betul Road Accident: बैतूल जिले के बरेठा घाट पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में ससुर और दामाद की मौके पर ही जान चली गई। दोनों खेती के काम से लौट रहे थे।

मोटर की रस्सी खरीदने गए थे बैतूल

जानकारी के अनुसार ग्राम सिलपटी निवासी हरदास वर्मा (55) अपने दामाद सुनहरी सिनोटिया (40) के साथ मोटरसाइकिल से बैतूल से शाहपुर की ओर जा रहे थे। वे खेती के उपयोग के लिए मोटर की रस्सी खरीदने बैतूल गए थे। वापसी के दौरान बरेठा घाट पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

Betul Road Accident: बैतूल-भोपाल हाईवे के बरेठा घाट पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से ससुर-दामाद की मौके पर मौत

सुचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

चालक फरार, तलाश जारी

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। ट्रक का नंबर आरजे 02 जीसी 1024 बताया गया है। वाहन का प्रेशर पाइप फटने की वजह से ट्रक घटनास्थल पर ही खड़ा मिला। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हरदास वर्मा के परिवार में एक बेटा है जो भोपाल में काम करता है और उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। वहीं सुनहरी सिनोटिया पेशे से किसान थे और उनके तीन छोटे बच्चे हैं। वे हरदास वर्मा के छोटे दामाद थे और गांव में ही रहकर खेती करते थे। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button