बैतूल अपडेट

Betul Police Action : अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा, 2.25 लाख की शराब और महुआ लाहन किया नष्ट

Betul Police Action: Police raid on illegal liquor dens, liquor and Mahua Lahan worth Rs 2.25 lakh destroyed

Betul Police Action : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में अवैध कच्ची महुआ शराब के बिक्री एवं परिवहन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लगातार अवैध शराब रोक लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। गठित दल जगह जगह दबिश दे रहा है। भैंसदेही विधानसभा अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देकर लगभग 2.25 लाख रुपए की अवैध शराब और महुआ लाहन नष्ट किया।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी भैंसदेही अंजना धुर्वे के नेतृत्व में दिनांक 27 मार्च की सुबह ग्राम खोमई नदी में कच्ची महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने यहां से 28 ब्लेडर, 14 कट्टी एवं 08 ड्रमों में भरा महुआ लाहन एवं शराब बनाने के अड्डों को विधिवत नष्ट किया गया। महुआ लाहन की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रूपये है।

Betul Police Action : अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा, 2.25 लाख की शराब और महुआ लाहन किया नष्ट
Betul Police Action : अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा, 2.25 लाख की शराब और महुआ लाहन किया नष्ट

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भैसदेही अंजना धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक अवधेश वर्मा, सहायक उप निरीक्षक अजय भाट, प्रधान आरक्षक छोटेलाल, आरक्षक नारायण जाट, मनोज इवने, सुनील उइके एवं थाना सिरजगाव महाराष्ट्र पुलिस का योगदान रहा।

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button