Betul Parasia Highway Accident: बैतूल-परासिया हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 18 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
बगडोना-सलैया के बीच देर रात हुआ हादसा, इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ा; पुलिस अज्ञात ट्रक चालक की तलाश में जुटी

Betul Parasia Highway Accident: बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी अभी भी अस्पताल में भर्ती है।
कहां और कैसे हुआ हादसा
थाना सारणी क्षेत्र में बगडोना और सलैया के बीच शनिवार रात यह दुर्घटना हुई। शोभापुर निवासी 18 वर्षीय सन्नी पिता दशरू अपने मित्र प्रकाश के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आए तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला।
घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में सन्नी को शनिवार रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर भर्ती कर आईसीयू में रखा गया था।
इलाज के दौरान हुई मौत
डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद सन्नी की हालत में सुधार नहीं हो सका। रविवार तड़के करीब 5 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उसके साथ घायल हुआ दुधावानी निवासी 18 वर्षीय प्रकाश पिता किस्सु अभी जिला अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है।
- यह भी पढ़ें : Medical College MP: एमपी के इस जिले में जल्द शुरू होगा मेडिकल कॉलेज, डैमों और नहरों की होगी मरम्मत, सीएम के बड़े ऐलान
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक सन्नी मजदूरी कर अपने परिवार का सहयोग करता था। वह दो भाइयों में बड़ा था और उसकी दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। उसके पिता भी मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सन्नी की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
- यह भी पढ़ें : Electric Cars India: पेट्रोल-डीजल की टेंशन खत्म! भारत में तेजी से बढ़ रही इलेक्ट्रिक कारों की मांग, जानिए सबसे सस्ती EV कौनसी
पुलिस कर रही ट्रक चालक की तलाश
अस्पताल पुलिस चौकी ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के साथ दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com




