बैतूल अपडेट

Betul News: दर्जन भर से ज्यादा एसआई और कार्यवाहक एसआई का हरदा जिले में स्थानांतरण

Betul News: Transfer of more than a dozen SI and acting SI to Harda district

Source: Credit – Social Media

Betul News:(बैतूल)। चुनाव करीब आते ही तबादला एक्सप्रेस की रफ्तार भी तेज हो गई है। विभिन्न विभागों में लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं। पुलिस महकमे में भी बीते दिनों दर्जनों अधिकारियों और कर्मचारियों को जिले के भीतर स्थानांतरित किया गया था। अब 14 उप निरीक्षकों और कार्यवाहक उप निरीक्षकों के तबादले जिले के बाहर हरदा जिले में किए गए हैं।

जोनल पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के पश्चात यह स्थानांतरण पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम द्वारा किए गए हैं। इसके पश्चात एसपी सिद्धार्थ चौधरी द्वारा स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को हरदा जिले के लिए रिलीव कर दिया गया है।

बैतूल से हरदा जिले में स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में उप निरीक्षक आदित्य करदाते, उप निरीक्षक राकेश सरियाम, उप निरीक्षक पवन कुमरे, उप निरीक्षक खुशहाल बघेल, कार्यवाहक उप निरीक्षक गयाप्रसाद राम्हारिया, कार्यवाहक उप निरीक्षक कमलेश रघुवंशी, कार्यवाहक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद पाल, कार्यवाहक उप निरीक्षक केड़िया धुर्वे, कार्यवाहक उप निरीक्षक कमल सिंह गोंड, उप निरीक्षक पुरुषोत्तम गौर, उप निरीक्षक गंगाराम सल्लाम, कार्यवाहक उप निरीक्षक अरविंद दीक्षित, उप निरीक्षक सिंह मण्डलोई और उप निरीक्षक हेमन्त पांडे शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button