Betul News Today: वृंदावन की सुश्री नित्या किशोरी शर्मा मुखारबिंद से होगी ढोंडवाड़ा में श्रीमद्भागवत

लोकेश वर्मा, बैतूल (Betul News Today)। बैतूल के समीप ग्राम ढोंडवाड़ा में स्व. तुलसीराम गया बाई धोटे की स्मृति में श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन 22 अप्रैल से 28 अप्रैल तक किया जा रहा है। जिसमें श्रीधाम वृंदावन की कथा वाचक सुश्री नित्या किशोरी शर्मा के मुखारबिंद से पावन कथा का अमृतपान होगा।

मंगलवार को ग्राम के विभिन्न मार्गों में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर अपने सिर पर कलश रख कर कथा स्थल पर पहुंचेंगी। जहां व्यास पीठ पर वैदिक रीति नीति एवं मंत्रोच्चार के बीच कलशों की स्थापना होगी। (Betul News Today)

भगवताचार्य नित्या किशोरी शर्मा ने बताया कि 22 अप्रैल से 28 अप्रैल तक भगवान श्री कृष्ण के अलग-अलग चरित्र का वर्णन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। साथ ही बताया कि श्रीमद्भागवत कथा ऐसी कथा है जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है, इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है। (Betul News Today)

कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। श्रीमद्भागवत कथा के श्रावण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। कथा की पूर्णाहुति 28 अप्रैल को हवन पूजन एवं भंडारे के साथ होगी। धोटे परिवार ने अधिक से अधिक संख्या में धर्म प्रेमी बंधुओं से कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। (Betul News Today)

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment