बैतूल अपडेट

Betul News Today: स्वास्थ्य कर्मियों को मुख्यालय में रहना अनिवार्य, नहीं तो रुक जायेगा वेतन, CMHO ने दिए सख्त निर्देश

Betul News Today: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल डॉ. मनोज कुमार हुरमाड़े ने सभी सीएचओ, सुपरवाईजर और एएनएम को सख्त दिए कि वे अपने निर्धारित मुख्यालय पर निवास करें। ऐसा नहीं किए जाने पर आगामी माह में उनका वेतन आहरण नहीं किया जाएगा। सभी उप स्वास्थ्य केन्द्र प्रात: 9 बजे तक अनिवार्य रूप से खोले जाएं।

सीएमएचओ डॉ. हुरमाड़े ने यह निर्देश आज भैंसदेही में स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले की बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि समस्त सुपरवाईजर, एएनएम प्रतिमाह की 5 तारीख तक अपना टूर प्रोग्राम अनिवार्य रूप से कार्यालय में जमा करें। साथ ही उन्हें दैनिक डायरी लिखने के भी निर्देश दिए गए। समस्त सीएचओ, एएनएम, आशा सुपरवाईजर एवं सहयोगी अपने निर्धारित यूनीफार्म में रहने के लिए निर्देशित किया।

अस्पताल परिसर में स्वच्छता के निर्देश (Betul News Today)

इससे पहले उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता रखने, मरीजों को बैठने की आवश्यक व्यवस्था करने, समस्त काउंटर चिकित्सालय समय पर विधिवत खोलने एवं समय पर उपचार करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ स्वाति बरखड़े को भी आवश्यक निर्देश दिए।

नवजात शिशुओं को दिए जन्म प्रमाण पत्र (Betul News Today)

सीएमएचओ डॉ. हुरमाड़े ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप भैंसदेही चिकित्सालय में प्रसूता श्रीमती सोनाली पत्नी सदाशिव बड़ोदे निवासी ग्राम राखी एवं श्रीमती पूनम पत्नी राजेश पांसे निवासी बालनेर को उनके नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण पत्र अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले ही प्रदान किए।

अभिभावकों को मिलेगी असुविधा से राहत (Betul News Today)

उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल प्रशासन की तत्परता को दर्शाती है, बल्कि नवजात के अधिकारों की शुरुआत को भी मजबूत करती है। डॉ. हुरमाड़े ने बताया कि छुट्टी के समय ही सभी प्रसूताओं को जन्म प्रमाण-पत्र वितरित किया जाना प्रारंभ करने से प्रमाण-पत्र वितरण में आने वाले अनावश्यक विलम्ब एवं प्रमाण-पत्र प्राप्ति के लिए आने-जाने की असुविधा से राहत मिलेगी। जन्म प्रमाण-पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसके आधार पर शिशु के आगामी पहचान पत्र बनाए जाते हैं।

सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की की समीक्षा (Betul News Today)

सीएमएचओ डॉ. हुरमाड़े द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही के समस्त मैदानी अमले सीएचओ, सुपरवाईजर, एएनएम की समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा ली गई। सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग एवं टीबी स्क्रीनिंग को तत्काल रूप से बढ़ाने के निर्देश दिए। विकासखंड के टीबी एवं सिकल सेल स्क्रीनिंग की लक्ष्य पूर्ति में आने वाली कठिनाईयों को दूर करने एवं किस प्रकार शत प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की जा सकती है तथा इसकी मॉनिटरिंग के विषय में विस्तृत निर्देश दिए।

मृत्यु दर-कुपोषण कम करने के बताए उपाय (Betul News Today)

उन्होनें मातृ-मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर एवं कुपोषण को कम करने के उपाय बताये हुए इसे कम करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जनसंख्या स्थिरीकरण माह के बारे में आवश्यक जानकारी देकर राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम, एनीमिया मुक्त भारत अभियान तथा एक पेड़ मॉ के नाम अभियान की भी समीक्षा की।

प्रत्येक शिशु की तैयार करें ड्यू लिस्ट (Betul News Today)

उन्होंने बैठक में उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली माताओं को प्रसव की सम्भावित तिथि के पहले संस्था में लाकर भर्ती करवाने, प्रत्येक शिशु की ड्यू लिस्ट तैयार करने, एनीमिया कार्यक्रम अंतर्गत स्कूल में जाने वाले एवं घर में रहने वाले सभी बच्चों को आयरन की गोलियां स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मॉनिटरिंग में समय पर अनिवार्य रूप से खिलाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वाति बरखड़े, एमएण्डईओ मनोज चढ़ोकार एवं डीसीएम कमलेश मसीह मौजूद रहे। (Betul News Today)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button