बैतूल अपडेट

Betul News Today : बैतूल में कुएं में मिले मां-बेटा के शव, जांच में जुटी पुलिस

Betul News Today : मध्यप्रदेश के बैतूल में मंगलवार सुबह एक मां-बेटा के शव कुएं में मिले हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव निकलवाए और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाए हैं। पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा कि मौत की वास्तविक वजह क्या है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Betul News Today : बैतूल में कुएं में मिले मां-बेटा के शव, जांच में जुटी पुलिस
सांकेतिक फोटो

Betul News Today : मध्यप्रदेश के बैतूल में मंगलवार सुबह एक मां-बेटा के शव कुएं में मिले हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव निकलवाए और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाए हैं। पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा कि मौत की वास्तविक वजह क्या है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय बैतूल के समीप उड़दन ग्राम में आज सुबह एक कुएं में दो शव तैरते देखे गए। इस पर ग्रामवासियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली बैतूल पुलिस, एफएसएल और एसडीईआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंची।

पीएम के लिए भिजवाए शव

टीम ने कुएं से दोनों के शव निकाले। इसके बाद इनकी शिनाख्त ग्राम उड़दन के सीताराम उइके (28) और उसकी मां संगीता उइके (45) के रूप में की गई। पुलिस ने दोनों ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की असली वजह सामने आ सकेगी।

बेटा सीताराम करता था मजदूरी

ग्रामीणों के अनुसार मृतक सीताराम मजदूरी करता था। मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद भी होते रहता था। कुएं से एक बैग भी मिला है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि विवाद के बाद कोई घर से जा रहा होगा। इसी बीच रोक-टोक के प्रयास में दोनों कुएं में गिर गए। हालांकि वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button