बैतूल अपडेट

Betul News : ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर थाने ला रही थी पुलिस, सिपाही से मारपीट कर ट्रैक्टर सहित भागा आरोपी

Betul News: The police was taking the tractor trolley to the police station, the accused ran away with the tractor after beating the constable

▪️ प्रकाश सराठे, रानीपुर

Betul News : बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील क्षेत्र में रेत माफिया के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका नजारा रविवार को देखने को मिला। यहां के कतिया कोयलारी गांव में अवैध रेत का परिवहन करते रानीपुर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा। पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर आरोपी सहित थाने लेकर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने सिपाही के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद धक्का देकर ट्रैक्टर से उसे गिरा दिया और ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। इस दौरान आरोपी खेतों में लगी मूंग की फसल को बर्बाद करते हुए भाग निकला। ट्रैक्टर ट्राली के गिरने से सिपाही राजेंद्र को चोटे आई। पुलिस ने सिपाही का मेडिकल कराया। वहीं कतिया कोयलारी में दिनेश यादव के घर के पास से ट्रैक्टर और ट्रॉली प्रेमलाल उइके के खेत के पास नाले से जब्त की। आरोपी का मोबाइल घटनास्थल पर मिला।

रानीपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कतिया कोयलारी गांव पहुंची थी। जहां पर रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई दी। जिस पर ट्रैक्टर चालक से रेत संबंधित दस्तावेज पूछे गए। जिस पर उन्होंने दस्तावेज नहीं होना बताया। जिसके बाद ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर आरोपी सहित थाने लाया जा रहा था। रास्ते में आरोपी चीकू उर्फ नारायण नागवंशी निवासी सलैया थाना सारनी सिपाही के साथ मारपीट कर धक्का देकर ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। अगले दिन किसानों ने थाने में सूचना दी कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा किसानों की मूंग की फसल बर्बाद कर दी गई है। मौके पर जाकर देखा तो कतिया कोयलारी में ट्रैक्टर और ट्राली अलग-अलग स्थानों पर मिली। ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो जाने के कारण आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग गया था।

पुलिस ने आरोपी चीकू उर्फ नारायण नागवंशी को गिरफ्तार कर उस पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा लगातार अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है रेत का अवैध उत्खनन करने एवं पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

अवैध रेत का परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को आरोपी सहित पकड़ा था। आरोपी को थाने लाने के दौरान सिपाही को ट्रैक्टर से धक्का देकर आरोपी ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया था। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है एवं कार्रवाई की जा रही है।

मोहित दुबे, थाना प्रभारी रानीपुर

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button