Betul News: शमशान में अज्ञात महिला की साधना, रात दिन हो रहा ॐ नमः शिवाय का जप, देखें वीडियो…..
Betul News: Sadhana of an unknown woman in the crematorium, chanting Om Namah Shivay is happening day and night, watch video.....
▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
Betul News: तपस्वियों, साधकों और तांत्रिकों द्वारा कई अविश्वसनीय और विचित्र तरीकों से साधना किए जाने के मामले हम आए दिन देखते और सुनते आए हैं। इनमें से कई तरीके इतने हटकर होते हैं कि यकीन ही नहीं होता कि साधना या तप इस तरह से भी की जाती होगी। भारत वैसे भी धर्म प्रधान देश हैं और यहां साधु-संतों के कई चमत्कारों के किस्से हम सुनते ही रहते हैं। इसी तरह का कुछ नजारा इन दिनों बैतूल जिला मुख्यालय के समीप खेड़ी ताप्ती घाट पर भी देखा जा रहा है।
पुण्य सलिला माँ ताप्ती वैसे भी तपस्वियों की तपोभूमि है। पूर्व में भी यहां कई तपस्वियों ने कठोर तप किया है। बीते 3 दिनों से भी एक अज्ञात महिला यहां निराहार रह कर रात और दिन शमशान घाट में शमशान निवासी भगवान भोलेनाथ का अखंड जप कर रही है। जानकार इसे अघोरी साधना बताते हैं।
यहां देखें वीडियो
महिला के बारे में बताया जाता है कि ताप्ती घाट खेड़ी सांवलीगढ़ पर यह अज्ञात महिला बीते तीन दिनों से मौजूद हैं। वह यहां शमशान घाट में जहाँ लोहे के एंगलों के बीच जहां अंतिम संस्कार के लिए मृतक की चिता बनाई जाती है वहीं अपना डेरा डाले बैठी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह महिला लगातार ॐ नमः शिवाय का जप कर रही है। वह सभी के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है। शमशान घाट में लोग रात में जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाते हैं। इसके विपरीत यह महिला वहाँ बिना किसी डर के आराम करती है। इसके बाद सुबह से ॐ नमः शिवाय का दिन भर जाप करती है। महिला कौन है और कहां की है, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं, लेकिन इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हैं।



