बैतूल अपडेट

Betul News: दो सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल; बालक को सर्प ने डंसा

Betul News: One killed, one injured in two road accidents; snake bit the child

Betul News: दो सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल; बालक को सर्प ने डंसा▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

Betul News: मुलताई नगर के जय स्तंभ चौक पर रविवार रात एक मारुति ओमनी ने एक बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं छिन्दवाड़ा रोड के ग्राम डहुआ पर खेत से काम कर पैदल वापस आ रहे व्यक्ति को अज्ञात बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। उधर ग्राम देहगुड़ में खेत में काम कर रहे एक बालक को सांप द्वारा डंसने की घटना सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई नगर के जय स्तंभ चौक पर रविवार रात बस स्टैंड की ओर से आ रही एक एमपी-47/बीसी-0592 मारुति ओमनी ने बाइक से मोरखा जा रहे राजू पुत्र फागुराम मोहबे को टक्कर मार दी। जिससे वह बीच सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ओमनी ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद वहीं से गाड़ी वापस घुमा ली और मौके से भाग खड़ा हुआ। बीच सड़क पर घायल पड़े राजू को राहगीरों ने उठाया और 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

डहुआ पर बोलेरो की टक्कर से किसान की मौत

मुलताई-छिंदवाड़ा रोड पर स्थित ग्राम डहुआ पर रविवार रात एक अज्ञात बोलेरो ने खेत से काम कर पैदल अपने घर जा रहे किसान संतोष पुत्र हीरालाल (45) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संतोष दूर जाकर फिंका गया और गंभीर चोट आने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। संतोष के परिजनों को सड़क हादसे की जानकारी लगने के बाद वे मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद डायल 100 से संतोष को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उक्त मामले में सोमवार को मर्ग कायम कर संतोष के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

देहगुड में बालक को सांप ने डंसा

ग्राम देहगुड़ में रविवार अपने खेत पर काम कर रहे प्रवीण पुत्र बुधराव उम्र 15 वर्ष को सांप ने डंस लिया। जब वह अपने बैलों को पानी पिलाने जा रहा था तभी अचानक रास्ते में उसके पैर पर एक सांप ने डंस लिया। सांप के डंसते ही वह घबरा गया और तत्काल अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद उसके परिजन उसे लेकर मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टर द्वारा बताया कि फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Related Articles

Back to top button