बैतूल अपडेट

Betul News: दसरी बाई को वापस मिली बयाने की राशि, तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव की पहल पर 33 हजार रूपए लौटाए

Betul News: Dasari Bai got back the earnest money, returned 33 thousand rupees on the initiative of Tehsildar Atul Srivastava

Betul News: दसरी बाई को वापस मिली बयाने की राशि, तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव की पहल पर 33 हजार रूपए लौटाए

Betul News:  बैतूल। बैतूल तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव की पहल पर जमीन का बयाना देने वाले एक हितग्राही को जमीन न मिलने के मामले में 33 हजार रूपए की एडवांस राशि वापस मिली है। विक्रेता द्वारा जमीन अन्य को बेचकर उक्त हितग्राही द्वारा दिए गए एडवांस राशि को वापस करने में आना-कानी की जा रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बगदरा में दस्सो बाई, नौखिलाल को सेवाराम एवं उनकी माता दसरी बाई द्वारा जमीन खरीदी को लेकर बयाने की एडवांस राशि 33 हजार रूपए दी गई थी। परंतु विक्रेता ने अन्य व्यक्ति सेवन्ती बाई एवं सविता को भूमि का विक्रय कर दिया। जिससे सेवाराम एवं दसरी बाई एडवांस राशि देने के बाद भूमि न मिलने के कारण परेशान थे। तहसीलदार श्री श्रीवास्तव ने दोनों पक्षों का समझौता कराकर दसरी बाई को 33 हजार की राशि वापस करवाई। भूमि का सेवंती बाई एवं सविता बाई का रजिस्ट्री के आधार पर सहमति से नामांतरण किए जाने हेतु आवेदन ग्राह्य किया गया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button