Betul News : कलेक्टर ने किया खेड़ी सांवलीगढ़ में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, दिए यह निर्देश

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
बैतूल – कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस ने आज सुबह जिला मुख्यालय के समीप स्थित खेड़ी सांवलीगढ़ ग्राम पंचायत में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम 10 लाख रूपये से निर्मित सौर ऊर्जा पैनल की जानकारी ली।
तत्पश्चात 15 वें वित्त आयोग मद से निर्मित कचरा संग्रहण प्रबंधन सेग्रेशन शेड निर्माण और बस स्टैंड सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण किया।
तदोपरांत कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस ने ग्राम पंचायत के स्वसहायता समूह से नल जल वसूली की जानकारी ली। उन्होंने सरपंच और सचिव से कहा वे कमर्शियल नल कनेक्शन धारियों से शुल्क बढ़ाकर लें।
Also Read : CM Shivraj In Action: फिर एक्शन मोड में सीएम शिवराज सिंह, कलेक्टर और तहसीलदार को मंच से हटाने का किया ऐलान
जिस पर अधिक बिल है उनसे समझौते के तहत वसूली करें। जैसे किसी नल उपभोक्ता पर पांच हजार है तो उनसे साढ़े चार हजार ही ले, कम होने पर बिजली उपभोक्ता की तरह बिल भर सकता है।
इस अवसर पर पूरा प्रशासनिक अमला उनके साथ मौजूद था। स्थानीय ग्राम पंचायत सरपंच शर्मिला ठाकुर, सचिव धनवान सिंह, रोजगार सहायक अजय बोकड़े आदि उपस्थित थे।(Betul News)
Also Read : Betul Crime News : सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर की थी अभद्र टिप्पणी, शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार



