बैतूल अपडेट

Betul News: मुलताई-बोरदेही मार्ग पर बनेगा ओवर ब्रिज, रेलवे ने लगाए टेंडर, दर्जनों गांवों के लोगों को मिलेगी राहत

Betul News: Over bridge will be built on Multai-Bordehi road, railway tenders, people of dozens of villages will get relief

Betul News: मुलताई-बोरदेही मार्ग पर बनेगा ओवर ब्रिज, रेलवे ने लगाए टेंडर, दर्जनों गांवों के लोगों को मिलेगी राहत▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

Betul News: मुलताई में लगभग 24 करोड़ रुपए की लागत से रेलवे के ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाना है। जिसको लेकर रेलवे द्वारा अब टेंडर लगा दिए गए हैं। 7 जुलाई तक टेंडर फाइनल हो जाएंगे तो उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही रेलवे ब्रिज का काम चालू हो जाएगा। 20 सालों से मुलताई में रेलवे का ओवर ब्रिज बनाने की मांग की जा रही थी।

Betul News: मुलताई-बोरदेही मार्ग पर बनेगा ओवर ब्रिज, रेलवे ने लगाए टेंडर, दर्जनों गांवों के लोगों को मिलेगी राहतमुलताई-बोरदेही मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग पिछले 20 सालों से मुलताई के लोग कर रहे हैं। अभी तक इसको लेकर केवल आश्वासन मिल रहा था। अब जाकर ओवर ब्रिज बनेगा यह तय हो गया है, क्योंकि इसके लिए लगभग 24 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई थी। जिसका टेंडर अब रेलवे द्वारा लगा दिया गया है। अब 7 जुलाई तक टेंडर फाइनल हो जाएगा। जिसके बाद कभी भी ओवरब्रिज का काम शुरू कर दिया जाएगा। विधायक सुखदेव पांसे ने बताया कि विधानसभा में इसको लेकर उनके द्वारा कई बार प्रश्न उठाए गए थे। वहीं जब 15 महीने के लिए कांग्रेस की सरकार प्रदेश में थी तो उन्होंने इस रेलवे के ओवर ब्रिज को बजट में ला लिया था। जिसके बाद लगभग 24 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है।

बड़ी परेशानी से लोगों को मिल जाएगा छुटकारा

बोरदेही क्षेत्र में लगभग 25 गांवों के लोग मुलताई आते हैं और मुलताई से लोग सरकारी कॉलेज सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जाते हैं। लेकिन, रेलवे फाटक अधिकांशतः बंद रहता है। जिसको लेकर हमेशा परेशानी होती है। सालों से यहा ब्रिज बनाने की मांग की जा रही थी। अब ओवरब्रिज बनने से लोगों को इस बड़ी समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

Betul News: मुलताई-बोरदेही मार्ग पर बनेगा ओवर ब्रिज, रेलवे ने लगाए टेंडर, दर्जनों गांवों के लोगों को मिलेगी राहतट्रेनों के स्टॉपेज की मांग अभी तक नहीं हुई पूरी

मुलताई को पवित्र नगरी का दर्जा दिया गया है एवं मां ताप्ती का उद्गम स्थल है। उसके बाद भी ट्रेनों के स्टॉपेज के मामले में यह जिले में सबसे फिसड्डी है। मुलताई से अधिक ट्रेन आमला और घोड़ाडोंगरी में रूकती है। बैतूल जिला मुख्यालय में होने से और अधिक ट्रेनों का स्टॉपेज है। स्टापेज की मांग को लेकर जन आंदोलन मंच ने कई बार आंदोलन भी किया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button