बड़ी खबरें

Betul News: बैतूल में फिर बड़ी चोरी, सूने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर ले गए चोर; मुलताई में दो लाख के जेवर चुराए, परिवार उठा तो चाकू से धमकाया

 

Betul News: मध्यप्रदेश के बैतूल और मुलताई शहर में दो और बड़ी चोरियों के मामले सामने आए हैं। बैतूल के शंकर वार्ड में एक सूने मकान का ताला तोड़ कर अज्ञात आरोपी लाखों रुपए कीमत के जेवर चुरा ले गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। उधर मुलताई में मकान की खिड़की तोड़ कर चोर घुसे और करीब दो लाख की चोरी कर ली। इस बीच परिवार जागा और चोरों को रोकने की कोशिश की तो चोरों ने चाकू दिखाकर धमकाया और भाग निकले।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीआर मजूरवार श्रम न्यायालय भोपाल में पदस्थ हैं। वे भोपाल में ही परिवार सहित निवास करते हैं। उनका बैतूल में भी शंकर वार्ड में ग्लोबल स्कूल के सामने मकान है। बीती रात अज्ञात चोर चैनल गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया।

Betul News
बैतूल में हुई चोरी

बताया जाता है कि घर के अंदर दो अलमारी के ताले तोड़े गए हैं। जेवर और नकदी की तलाश करने चोरों ने पूरा सामान भी बिखरा दिया। चोर घर से सोने के कान के 4 टाप, मंगलसूत्र, अंगूठी, चेन, चांदी का कड़ा ले गए हैं। लगभग 2.50 से 3 लाख रुपए की चोरी होने की बात कही जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच करने पहुंची है।

उधर मुलताई में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अंकित अग्रवाल के घर बीती रात चोरी की वारदात हुई। यहां रात लगभग 2 बजे दो लोग किचन की खिड़की काटकर घर के अंदर घुसे और उन्होंने लगभग 2 लाख रुपए की चोरी की। जिस समय चोर वापस जा रहे थे। उसी समय उनके पिता अशोक अग्रवाल की नींद खुल गई।

Betul News
बैतूल में हुई चोरी

उन्होंने चोरों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उनके माता-पिता को हथियार दिखा कर डरा दिया। ऐसे में उनके माता-पिता ने अपनी जान बचाना मुनासिब समझा। चोर दो लाख रुपए लेकर भाग गए। रात 2.30 बजे परिवार ने चोरी की सूचना डायल हंड्रेड को दी गई। जिसके बाद डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चोर मौके से फरार हो चुके थे। रात में चोरों की तलाश की गई, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। बताया जाता है कि घर में दो चोर घुसे थे पर उनकी संख्या ज्यादा हो सकती है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button