Betul News: पौने दो किलोग्राम गांजा समेत आरोपी गिरफ्तार, ग्राहकों का कर रहा था इंतजार
Betul News: Accused arrested with two and a half kg of ganja, was waiting for customers
Betul News: (बैतूल)। पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ चौधरी द्वारा विगत दिनों सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर शहर तथा जिले में फैल रहे नशे के कारोबार के विरूध्द सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गए थे। वहीं एएसपी नीरज सोनी ने नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशीषसिंह पवार को कुछ गोपनीय टिप्स देकर शहर में कुछ स्थान तथा व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया था। कोतवाली पुलिस टीम द्वारा इन निर्देशों का पालन करते हुये नशा (मादक पदार्थ) कारोबारी दीपक पवार को मय मादक पदार्थ गांजा के धर दबोचा गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुये एसडीओपी एसपी सिंह ने बताया कि 29-30 अगस्त 2023 की दरम्यानी रात कोतवाली पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि चक्कर रोड पर आरोपी के घर के बाजू में दीपक पिता स्व. मन्नुलाल पवार (36) निवासी सोनाहिल कालोनी चक्कर रोड बैतूल गांजा बेचने की नियत से सफेद रंग की प्लास्टिक का थैला लिये खड़ा है।
आरोपी दीपक पवार की तलाशी लेने पर उसके पास मादक पदार्थ गांजा 1 किलो 700 ग्राम रखा मिला। जिससे गांजा रखने एवं विक्रय करने के संबंध में वैध दस्तावेज पूछे गये, जो नहीं होना बताया। गांजा को मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष जप्त किया गया एवं आरोपी दीपक पिता मन्नुलाल पवार के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी दीपक पिता मन्नुलाल पवार के विरूध्द ओडिसा राज्य में भी एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण कायम होना पाया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली के थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह पवार, एसआई नितिन उइके, एएसआई राज पहाडे, बीआर ब्रम्हलेने, हेड कांस्टेबल जाकिर खान, रंजना राजपूत, कांस्टेबल सोनू सूर्यवंशी, कुलदीप भाटे की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अधीक्षक बैतूल ने अधिकारी एवं कर्मचारियों को नगद पुरूस्कार देने की घोषणा की है।



