बैतूल अपडेट

Betul News : पॉवर मेक कंपनी और खनिज अधिकारी पर रेत नीति के उल्लंघन का आरोप, किया धरना प्रदर्शन

Betul News: Allegations of violation of sand policy on power make company and mineral officer, staged protest

Betul News : पॉवर मेक कंपनी और खनिज अधिकारी पर रेत नीति के उल्लंघन का आरोप, किया धरना प्रदर्शन

Betul News :  बैतूल के जिला खनिज अधिकारी और पॉवर मेक कंपनी के खिलाफ रेत नीति के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए गुरुवार को भीम सेना संगठन और जयस ने धरना प्रदर्शन किया। खनिज विभाग के कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर खनिज अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की गई है। प्रदर्शन के दौरान कंपनी और खनिज अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए गए।

कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में भीम सैनिकों ने बताया कि जिले में पॉवर मेक कम्पनी को रेत के टेण्डर हुए हैं। जिसमें अवैध रेत खनन के साथ रेत नीति के खुला उल्लंघन किए जाने से स्थानीय बेरोजगारों से रोजगार का अधिकार छीना जा रहा है। इसकी सूचना जिला खनिज अधिकारी भगवंत नागवंशी को लगातार देने के बावजूद भी शासन की नीतियों का उल्लंघन करवाया जा रहा है।

भीम सैनिकों ने कहा कि भीम सेना और जयस संगठन के संयुक्त आह्वान पर जिले के युवा रेत नीति के उल्लंघन के खिलाफ लगातार प्रदर्शन करेंगे। भीम सैनिकों और जयस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर से ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि जिला खनिज अधिकारी एवं भ्रष्टाचार में संलिप्त समस्त अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएं। खनिज अधिकारी भगवंत नागवंशी को निलंबित किया जाएं ताकि बैतूल जिले की प्राकृतिक सम्पदाओं एवं राजस्व को बचाया जा सके।

Betul News : पॉवर मेक कंपनी और खनिज अधिकारी पर रेत नीति के उल्लंघन का आरोप, किया धरना प्रदर्शन

सौंपे ज्ञापन में यह रखी गई हैं मांगें

ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाएं ताकि जिले की सड़कों को नुकसान न हो, रेत नीति का पालन पॉवर मेक कम्पनी से करवाते हुए जिले के युवाओं को रोजगार प्रदान करवाया जाएं, पर्यावरण संरक्षण हेतु नियत स्थान को छोड़कर अन्यंत्र स्थान से रेत का अवैध उत्खनन प्रतिबंधित हो, रेत ठेकेदारों की तानाशाही बंद हो और शाहपुर क्षेत्र के कतिपय तत्वों की गुण्डागर्दी बंद हो, शाहपुर, रानीपुर और चोपना में कम्पनी द्वारा लगाए गए अवैध नाके तत्काल हटवाए जाएं।

जेसीबी-पोकलेन से निकाल रहे रेत

खनिज विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से नदियों में जेसीबी पोकलेन आदि से रेत निकली जा रही है जिससे स्थानीय लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। इसलिए आधुनिक मशीनों का उपयोग प्रतिबंधित किया जाएं। पॉवर मेक कम्पनी द्वारा बैतूल जिले के राजस्व का भारी नुकसान करते हुए होशंगाबाद, सिहोर और अन्य जगह 1200 से 1500 कीमत में रॉयल्टी बेची जा रही है। इसे प्रतिबंधित किया जाएं। जयस और भीमसेना ने प्रशासन को चेताया हैं कि आज हमारा सांकेतिक धरना था, लेकिन एक सप्ताह में अनैतिक कार्यों पर प्रतिबंध न लगाने पर हजारों की संख्या में रेत खदानों पर पहुचेंगे और प्रदर्शन करेंगे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button