बड़ी खबरें

betul news: ताप्ती घाट पर हो रहा 11 कुंडीय महारुद्रयज्ञ एवं भागवत, किया जा रहा 11 हजार रुद्री का निर्माण

betul news: 11 Kundiya Maharudrayagya and Bhagwat being done at Tapti Ghat, construction of 11 thousand Rudri is being done

betul news: ताप्ती घाट पर हो रहा 11 कुंडीय महारुद्रयज्ञ एवं भागवत, किया जा रहा 11 हजार रुद्री का निर्माण▪️(मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़)

betul news; महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पुण्य सलिला माँ ताप्ती नदी के तट खेड़ी घाट पर स्वामी धनराज गिरी महाराज के सानिध्य में सिद्ध गुरु आश्रम पर लगातार 5वें वर्ष 11 दिवसीय 11 कुंडीय महारुद्र यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस 11 कुंडीय यज्ञ में बनारस से आए पंडित मनोज शास्त्री के द्वारा प्रतिदिन भगवान श्री कृष्ण की अमृतमयी कथा सुनाई जा रही है। उन्होंने भक्त ध्रुव जी के चरित्र का वर्णन किया।

betul news: ताप्ती घाट पर हो रहा 11 कुंडीय महारुद्रयज्ञ एवं भागवत, किया जा रहा 11 हजार रुद्री का निर्माण

उन्होंने कैसे बालक अवस्था में ही श्री हरि के दर्शन किये। पंडित मनोज शास्त्री ने भगवान विष्णु के 24 अवतारों की कथा विस्तार से सुनाई तथा भक्तिज्ञान वैराग्य के विषय में कथा सुनाई। कार्यक्रम में प्रतिदिन 13 पंडितों के द्वारा आहुतियां छोड़ी जाती है। जिससे पूरा वातावरण मंत्रोच्चार से गूंज उठा। बताया गया कि यहां पर 11 हजार रुद्री का निर्माण भी किया जा रहा है। स्वामी धनराज गिरी महाराज ने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक इस पुनीत कार्य में भाग लेने कथा श्रवण करने की अपील की है, जिससे मानव जीवन सफल हो।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button